Move to Jagran APP

Delhi Crime News: पत्नी के प्रेमी का कत्ल कर किए थे कई टुकड़े, 4 साल बाद बिहार से हुआ अरेस्ट

मान कुमार कुमार ने चार साल पहले दिल्ली में नंदा नाम के शख्स की हत्या करने के बाद उसके शरीर के कई टुकड़ कर दिए। इसके बाद फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने फरार आरोपित मान पर 2 लाख रुपये का इनाम रखा था।

By Jp YadavEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 09:43 AM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 09:43 AM (IST)
Delhi Crime News: पत्नी के प्रेमी का कत्ल कर किए थे कई टुकड़े, 4 साल बाद बिहार से हुआ अरेस्ट
Delhi Crime News: पत्नी के प्रेमी का कत्ल कर किए थे कई टुकड़े, 4 साल बाद बिहार से हुआ अरेस्ट

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पत्नी के साथ अवैध संबंधों के कारण दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपित को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बिहार के जोगबनी से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से ही वह फरार था। हत्या इतनी क्रूरता के साथ की गई थी कि जान लेने के बाद आरोपित के प्राइवेट पार्ट काटकर फेंक दिया था।  

loksabha election banner

फरार आरोपित पर था 2 लाख रुपये का इनाम

दिल्ली पुलिस की ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपित ने एक दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उसे घटना के कुछ दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। डीसीपी अमित गोयल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित मान कुमार बिहार के अररिया जिले के जोगबनी का रहने वाला है।

घटनाक्रम के मुताबिक, 10 सितंबर, 2018 को सफदरजंग एन्क्लेव के ग्रीन पार्क एक्सटेंशन के पास एक युवक का शव मिला था। स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि शव से सिर और प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटकर अलग कर दिया गया था। मरने वाले की पहचान नंदा के रूप में हुई थी। वह मूलरूप से बंगाल का रहने वाला था। जांच के दौरान पता चला था कि वारदात में दो आरोपित शामिल थे।

लंबे समय से थी आरोपित की तलाश

एक आरोपित रवि कनौजिया को पुलिस ने घटना के कुछ दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। मुख्य आरोपित मान कुमार फरार था। दिल्ली पुलिस कुछ समय से लंबे समय से फरार बदमाशों व अन्य मामलों के आरोपितों को दबोचने के लिए अभियान चला रखा है।

इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच ने हत्या के मामले में फरार आरोपित मान कुमार के बारे में पता लगा तो उसे 16 अगस्त को जोगबनी से दबोच लिया गया। जोगबनी के नेपाल सीमा से सटे होने के कारण फरारी के दौरान उसने नेपाल में भी काफी समय बिताया। वह लगातार ठिकाना बदलता रहता था।

पूछताछ में उसने बताया कि वह बचपन में ही परिवार के साथ दिल्ली आ गया था। वर्ष 2018 में उसे अपनी पत्नी का नंदा से संबंध का पता चला। उसने नंदा को पत्नी से दूरी बनाने से सुझाव दिया था, लेकिन वह नहीं माना। इसलिए उसने दोस्त रवि कनौजिया के साथ मिलकर नंदा को मारने की साजिश रची। दोनों ने नंदा को पहले शराब पिलाई, फिर उसकी हत्या कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.