Move to Jagran APP

Independence Day 2022: छत्रसाल स्टेडियम में अरविंद केजरीवाल ने फहराया तिरंगा, कहा- देश में हर किसी को मिले मुफ्त शिक्षा

Independence Day 2022 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने सोमवार को छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान परेड का निरीक्षण भी किया। देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

By Jp YadavEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 11:23 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 12:07 PM (IST)
Independence Day 2022: छत्रसाल स्टेडियम में अरविंद केजरीवाल ने फहराया तिरंगा, कहा- देश में हर किसी को मिले मुफ्त शिक्षा
Independence Day 2022: छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने फहराया तिरंगा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Independence Day 2022 : समूचा देश सोमवार (15 अगस्त) को अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस कड़ी में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने  तिरंगा फहराया। उन्होंने  स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान परेड का निरीक्षण भी किया।

loksabha election banner

छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी के 75 साल सभी लोगों को मुबारक हों। देश में खुशी और उल्लास है। हर तरफ हवाओं में देशभक्ति है, फिजाओं में भी देशभक्ति है।

उन्होंने कहा कि यह समय उन लोगों को याद करने का है, जिन्होंने कठोर संघर्ष करके, जबरदस्त यातनाएं बर्दाश्त करके हमारे देश को आजाद कराया। बाबा साहब अंबेडकर, भगत सिंह, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद को हम सब जानते हैं लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिनके बारे में हम जानते भी नहीं हैं। जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए खुशी खुशी अपनी जान दे दी। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

उन्होंने कहा कि इन 75 वर्षों में सिंगापुर और जापान जैसे दूसरे देश हमसे आगे निकल गए। अगर हमें दुनिया का नंबर वन देश बनना है तो देश के हर बच्चे का शिक्षित करना होगा और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवानी होगी। हर किसी को देश में मुफ्त शिक्षा दी जानी चाहिए।

वहीं, स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते दिल्ली के साथ-साथ एनसीार के शहरों में भी सुरक्षा पुख्त है। चाक चौबंद सुरक्षा इंतजामों के बीच जश्न-ए-आजादी मनाया जा रहा है। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली के सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच प्रत्येक वाहन पर नजर रखी जा रही थी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील पर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं, विधायकों, सांसदों सहित अन्य नेताओं ने 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार शाम एक ही समय पर 100 स्थानों पर ‘हर हाथ तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान गाया।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने त्यागराज स्टेडियम में ‘हर हाथ तिरंगा’ समारोह का नेतृत्व किया। यहां भी सभी ने राष्ट्रध्वज लेकर बलिदानियों को याद किया। इस दौरान लोगों ने एक साथ मिलकर स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल लिखित गीत ‘मेरा रंग दे बसंती चोला..’ गाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों से भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने का प्रण लेने की अपील की।

स्कूली बच्चों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भरे स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 वर्ष पहले जब भारत एकजुट हुआ, तो अंग्रेजों को देश से बाहर निकाल दिया। अगर हम सभी फिर एकजुट हो जाएं तो भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता है। हम यह भी प्रण लें कि अपनी तरफ से देश को गंदा नहीं करेंगे और सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.