Move to Jagran APP

अरविंद केजरीवाल नहीं यह शख्स थे दिल्ली के सबसे कम उम्र के सीएम, पढ़िये- किसने रचा इतिहास

Delhi CM News अधिकतर लोग जानते हैं कि मदन लाल खुराना दिल्ली के पहले सीएम थे लेकिन यह बिल्कुल गलत है। इसके अलावा यह भी गलत जानकारी है कि दिल्ली के सबसे कम उम्र के सीएम अरविंद केजरीवाल हैं।

By Jp YadavEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 01:00 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 01:00 PM (IST)
अरविंद केजरीवाल नहीं यह शख्स थे दिल्ली के सबसे कम उम्र के सीएम, पढ़िये- किसने रचा इतिहास
अरविंद केजरीवाल नहीं यह शख्स थे दिल्ली के सबसे कम उम्र के सीएम, पढ़िये- किसने रचा इतिहास

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दशकों से पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर तरस रही दिल्ली में विधानसभा भी है और यहां पर मुख्यमंत्रियों का पूरा इतिहास भी रहा है। ज्यादातर लोग मानते हैं कि दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना थे, लेकिन ऐसा नहीं है। दिल्ली में विधानसभा का गठन 1952 में हुआ, यह अलग बात है कि यह कुछ साल बाद भंग कर दी गई।

loksabha election banner

चौधरी ब्रह्म प्रकाश थे दिल्ली के पहले सीएम

दिल्ली के पहले सीएम चौधरी ब्रह्म प्रकाश थे। दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर चौधरी ब्रह्म प्रकाश यादव ने 17 मार्च, 1952 को शपथ ली थी। वह दो साल और 332 दिनों तक इस पद पर बने रहे थे। 16 जून, 1918 को  उत्तर प्रदेश में चौधरी ब्रह्म प्रकाश स्वतंत्रता सेनानी भी थे। दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री होने के अलावा, वह लोकसभा के सदस्य भी रहे।

आजादी की लड़ाई में भी थे शामिल

उन्होंने स्वतंत्रा संग्राम की लड़ाई में भी योगदान दिया। दरअसल,1940 में महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए व्यक्तिगत सत्याग्रह में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। चौधरी ब्रह्म प्रकाश 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में भूमिगत नेताओं में से थे। अपनी क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण वह कई बार जेल भी गए। बताया जाता है कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू भी उन्हें पसंद करते थे। उन्हीं की मर्जी से ही वह 17 मार्च, 1952 से 12 फ़रवरी, 1955 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे।

गुरुमुख निहाल सिंह रहे दिल्ली के दूसरे सीएम

दरिया गंज के रहने वाले गुरुमुख निहाल सिंह 12 फ़रवरी 1955 से लेकर 1 नवम्बर 1956 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। वह दिल्ली के दूसरे सीएम थे। उन्होंने बतौर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर 1 वर्ष और 263 दिन कार्य किया। इसके बाद दिल्ली विधानसभा भंग कर दी गई और इसे केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर मान्यता मिली। केंद्र शासित प्रदेश के रूप में दिल्ली में उपराज्यपाल का शासन रहा।

तीसरे मुख्यमंत्री बने मदन लाल खुराना, पर नहीं पूरा कर सके कार्यकाल

लंबे समय बाद दिल्ली विधानसभा का गठन हुआ। चुनाव हुए तो भाजपा ने बाजी मारी और मदन लाल खुराना दिल्ली के तीसरे सीएम बने। वह 2 दिसम्बर 1993 से 26 फ़रवरी 1996 तक दिल्ली के सीएम रहे। कुल मिलाकर उन्होंने बतौर दिल्ली सीएम 2 वर्ष और 86 दिन तक जनता की सेवा की। 90 के दशक में मदनलाल खुराना भाजपा की दिल्ली इकाई का चेहरा थे। कार्यकर्ताओं के बीच उन्हें 'दिल्ली का शेर' कहा जाता था।

साहिब सिंह ने ढाई साल से अधिक समय तक दिल्ली की जनता की सेवा की

मतभेदों के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना को इस्तीफा देना पड़ा और साहिब सिंह वर्मा ने सीएम पद की शपथ ली। शालीमार बाग विधानसभा से जीते और 26 फ़रवरी 1996 से 12 अक्टूबर 1998 तक सीएम रहे। उन्होंने 2 वर्ष और 228 दिन तक दिल्ली की जनता की सेवा की।

सुषमा स्वराज भी रह चुकी थी दिल्ली की सीएम

भारतीय जनता पार्टी में साहिब सिंह वर्मा के बतौर सीएम रहते मतभेद उभरे तो चुनाव से कुछ महीने पहले सुषमा स्वराज को दिल्ली का मुख्यमंत्री बना दिया गया। उन्होंने 12 अक्टूबर 1998 से 3 दिसम्बर 1998 तक बतौर सीएम दिल्ली की बागडोर संभाली।

15 साल तक दिल्ली पर किया शीला दीक्षित ने राज

1998 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बुरी तरह हार मिली। शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद उन्होंने लगताार 15 साल से अधिक समय तक दिल्ली पर राज किया। इस दौरान उन्होंने कुल तीन विधानसभा चुनाव भी धमाकेदार अंदाज में जीते। वह, 1998 से 2013  तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। शीला दीक्षित को 17 दिसंबर 2008 में लगातार तीसरी बार दिल्ली विधान सभा के लिये चुना गया था। 2013 में हुए विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने दिल्ली में बतौर सीएम 15 वर्ष और 25 दिन तक जनता की सेवा की।

इतिहास रच चुके हैं अरविंद केजरीवाल

वर्ष 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में इतिहास रच दिया। AAP ने 24 सीट हासिल की और बतौर सीएम अरविंद केजरीवाल ने 8 दिसम्बर 2013 से लेकर 14 फ़रवरी 2014 तक कुल 49 दिन दिल्ली की जनता की सेवा की।

इसके बाद हुए चुनाव में AAP ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसके बाद अरविंद केजरीवाल 15 फ़रवरी 2014 से लेकर 13 फ़रवरी 2015 तक दिल्ली के सीएम रहे। इसके बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में ऐतिहासक जीत हासिल की। यह सिलसिला दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में भी जारी रहा। फिलहाल वह दिल्ली के सीएम हैं।

Delhi First CM: इत्तेफाक से बने दिल्ली के पहले सीएम को सरनेम लिखना नहीं था पसंद, जानें कौन है वह शख्स

PHOTOS: दिल्ली के पहले सीएम चौधरी ब्रह्म प्रकाश के पांच अनसुने किस्से, जानें क्यों कहा जाता है शेर-ए-दिल्ली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.