छत्तीसगढ़ के इस दिलचस्प रैप सांग को सुनकर मुस्कुराए बिना नहीं रह सकेंगे आप
इसके बोल और संगीत भी बेहद प्रभावशाली हैं। यही वजह है कि रिलीज के बाद यह सांग सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 10:39 PM (IST)
रायपुर, जेएनएन। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रैप सिंगर एप्पी राजा ने एक नया रैप सांग तैयार किया है। यह रैप सांग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। सांग हमन छत्तीसगढ़िया को छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी भाषा के फ्यूजन के साथ तैयार किया गया है। इसके बोल और संगीत भी बेहद प्रभावशाली हैं। यही वजह है कि रिलीज के बाद यह सांग सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
भिलाई के रूंगटा कॉलेज में 6 सितंबर को महापौर देवेंद्र यादव और कॉलेज के चेयरमैन संतोष रूंगटा की मौजूदगी में एप्पी ने अपने इस नए वीडियो सांग को रिलीज किया। इसमें छत्तीसगढ़ के पर्व त्यौहार, गांव की मिट्टी, खेती किसानी, यहां की संस्कृति और विभिन्न स्थलों को जोड़ते हुए बहुत ही प्यारी तुकबंदी तैयार की गई है। रैप सांग की धुन भी काफी आकर्षक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें