किसान रैली में भाग लेने गए योगेंद्र यादव और मेधा पाटकर को पुलिस ने हिरासत में लिया
मार्च में हिस्सा लेने के लिए पूर्व आप नेता योगेंद्र यादव और सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर मंदसौर पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में ले लिया।
भोपाल, एएनआई। मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों की रैली में हिस्सा लेने गए स्वराज अभियान के मुखिया योगेंद्र यादव और सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये लोग मंदसौर में किसान मुक्ति मोर्चा यात्रा में हिस्सा लेने गए थे।
मंदसौर में 6 किसानों की मौत के बाद अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इस विरोध प्रदर्शन को किसान मुक्ति मोर्चा नाम दिया गया था।
इस दौरान किसानों ने अपने कृषि उत्पाद के पूर्ण ऋण छूट और उचित मूल्य की मांग की। ये मार्च मंदौर में 6 जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई को नई दिल्ली पहुंचना है। इस दौरान ये मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश होते हुए दिल्ली पहुंचेगा।
इस मार्च में हिस्सा लेने के लिए पूर्व आप नेता योगेंद्र यादव और सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर मंदसौर पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में ले लिया। इन लोगों के साथ साथ कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें: ‘शिवराज सिंह पर है किसानों की मौत का कलंक’
यह भी पढ़ें: सिंधिया: किसानों पर जुर्म की दास्तां ने झकझोर दिया