Move to Jagran APP

यशवंत सिन्‍हा हिरासत में, किसानों के साथ कर रहे थे प्रदर्शन

विदर्भ क्षेत्र के किसानों के प्रति सरकार के रवैये का विरोध में रैली का नेतृत्‍व कर रहे भाजपा नेता यशवंत सिन्हा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

By Monika MinalEdited By: Published: Tue, 05 Dec 2017 10:28 AM (IST)Updated: Tue, 05 Dec 2017 10:38 AM (IST)
यशवंत सिन्‍हा हिरासत में, किसानों के साथ कर रहे थे प्रदर्शन
यशवंत सिन्‍हा हिरासत में, किसानों के साथ कर रहे थे प्रदर्शन

अकोला (एएनआई)। महाराष्‍ट्र के अकोला में किसानों की एक रैली का नेतृत्‍व कर रहे भाजपा के वरिष्‍ठ नेता यशवंत सिन्‍हा सोमवार को गिरफ्तार कर लिए गए। बाद में उन्‍हें रिहा कर दिया गया। दरअसल, वे किसान विदर्भ क्षेत्र के किसानों के प्रति सरकार के रवैये का विरोध कर रहे थे। दरअसल, वे किसान विदर्भ क्षेत्र के किसानों के प्रति सरकार के रवैये का विरोध कर रहे थे।

loksabha election banner

अकोला के जिला पुलिस अधिक्षक राकेश कालासागर ने कहा, 'हमने बंबई पुलिस कानून की धारा 68 के प्रावधानों के तहत जिला कलेक्ट्रेट के बाहर करीब 250 किसानों के साथ सिन्हा को हिरासत में लिया।'

आईपीएस अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों को अकोला जिला पुलिस मुख्यालय मैदान ले जाया गया। ये किसान अकोला जिला कलेक्टर के कार्यालय के बाहर कपास और सोयाबीन पैदा करने वाले किसानों के प्रति सरकार की कथित बेरूखी का विरोध कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: किसान बोले-नहीं हो रहा जन समस्याओं का समाधान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.