Move to Jagran APP

एक अरब रुपये का है यह घोड़ा और मुर्गा, ये हैं दुनिया के टॉप 10 अमीर जानवर

आम धारणा है कि जानवर वफादार या खतरनाक होते हैं। लेकिन जानवर बहुत अमीर भी होते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ दिलचस्प जानवरों के बारे में बता रहे जो अपनी अमीरी के लिए जाने जाते हैं।

By Amit SinghEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 01:44 PM (IST)
एक अरब रुपये का है यह घोड़ा और मुर्गा, ये हैं दुनिया के टॉप 10 अमीर जानवर
एक अरब रुपये का है यह घोड़ा और मुर्गा, ये हैं दुनिया के टॉप 10 अमीर जानवर

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। आपने दुनिया के सबसे अमीर लोगों के बारे में बहुत सुना होगा। हर साल इनकी रैंकिंग में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव भी होता रहता है। क्या आपने कभी किसी अरबपति मुर्गे के बारे में सुना है या 22 करोड़ रुपये की गाय के बारे में। आमतौर पर आप जिस बीटल्स (गुबरैला) को देखना भी पसंद नहीं करते, उनकी एक ऐसी प्रजाति भी है जिसे पालने के लिए आपको 64,73,860 रुपये (89,000 डॉलर) खर्च करने पड़ सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ जानवरों के बारे में बताते हैं, जो अरबपति या करोड़पति होने के साथ ही अपने गुण और खूबसूरती की वजह से अमीरता की रैंकिंग में काफी समय से काबिज हैं।

loksabha election banner

1. रुपये 1.16 अरब से ज्यादा कीमत है इस दुर्लभ घोड़े की

दुनिया के सबसे दुर्लभ और खूबसूरत घोड़े का नाम ग्रीन मंकी है। नाम से ये बंदर लगता है, लेकिन यह दुनिया का सबसे महंगा घोड़ा है। इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत घोड़े के तौर पर भी जाना जाता है। ये अमेरिकन थ्रूघब्रेड रेसहॉर्स नस्ल का घोड़ा है। वर्ष 2004 में इसका जन्म हुआ था। वर्ष 2006 में महज दो साल की उम्र में इसे एक नीलामी के दौरान से 1,60,00,000 डॉलर (1,16,38,40,000 रुपये) में बेचा गया था। ये अब तक का विश्व रिकार्ड है। मई 2018 में इसकी मौत हो चुकी है। बावजूद ये घोड़ा सोशल मीडिया पर छाया रहता है। अपनी पहली रेस में यह घोड़ा 9.8 सेकेंड में आठ मील तक भागा था। इसके बाद भी इसने कई प्रतियोगिताएं जीती हैं। हालांकि बाद में वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद वह कभी रेस में नहीं उतर सका। बावजूद वह दुनिया का सबसे महंगा घोड़ा बना हुआ है।

 

2. रुपये 1.11 अरब का है यह मुर्गा

ब्रिटेन के एक अरबपति व्यवसायी माइल्स ब्लैकवेल ने अपना पूरा व्यवसाय बेचकर अपनी वसीयत में से 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 1.11 अरब रुपये) अपने मुर्गे गीगू के नाम कर दिए थे। उनकी पत्नी की भी कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी थी। व्यवसाय बेचने के कुछ समय बाद माइल्स की भी मौत हो चुकी है। व्यवसायी ने अपने मुर्गे गीगू के नाम ये वसीयत इसलिए की है ताकि उनके मरने के बाद भी उनके मुर्गे की अच्छे से देखभाल हो सके। फिलहाल गिगू की देखभाल उसके नए मालिक कर रहे हैं। ये मुर्गा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे दुनिया का सबसे अमीर मुर्गा बताया जा रहा है।

3. 22 करोड़ रुपये की है दुनिया की सबसे महंगी गाय

हॉस्टीन नस्ल की इस गाय का नाम ईस्टसाइड लेविसडेल गोल्ड मिस्सी है। इस नस्ल की गाय उत्तरी अमेरिका में सबसे अधिक पाई जाती हैं। यह गाय सामान्य गाय की अपेक्षा 10 गुना ज्यादा दूध देती है। ज्यादातर गाय अपने जीवन काल में औसतन 9700 लीटर दूध देती हैं। हॉल्स्टीन नस्ल की यह गाय 40 हज़ार लीटर से ज्यादा दूध देती है। दुनियाभर में पाई जाने वाली इस नस्ल की गाय अन्य गायों की तुलना में ज्यादा ताकतवर और लम्बी आयु की होती हैं। इस नस्ल की गायें जल्दी बड़ी हो जाती हैं। इन्हें दुनिया की सबसे ज्यादा दूध देने वाली गायों के तौर पर भी जाना जाता है। और सबसे ज्यादा दूध देती हैं। इसके दूध में अन्य गायों के मुकाबले ज्यादा फैट होता है। बताया जाता है कि पिछले 30-40 साल में इन गायों की संख्या में भारी बढोत्तरी हुई है, जिससे अमेरिका और कनाडा में दुग्ध उत्पादन में तेजी आई है है। इस नस्ल की गायों को पालना काफी कठिन होता है।

4. 9 करोड़ का भैंसा ‘युवराज’, रोज पीता है 20 लीटर दूध

हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी कर्मवीर सिंह का भैंसा ‘युवराज’ पूरी दुनिया में मशहूर है। मुर्रा नस्ल के इस नौ साल के भैंसे की कीमत नौ करोड़ रुपये है। ये दुनिया का सबसे महंगा भैंसा है। अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री बन चुकी हैं। युवराज प्रतिदिन 20 लीटर दूध, 10 किलो फल, 6 किलो दाना और सर्दी में 500 ग्राम काजू व बादाम खाता है। सजधज कर सुबह-शाम की सैर करता है। दिन में दो बार स्नान करता है और दो बार इसकी सरसो के तेल से मालिश होती है। युवराज की दिन-रात सेवा करने के लिए एक-दो नहीं बल्कि 10 नौकर लगे हुए हैं।

युवराज का वजन 1500 किलो से ज्यादा है। इसकी लंबाई 6.5 फुट है। युवराज के मालिक उस पर प्रतिदिन 3500-4000 रुपये ऐसे ही खर्च नहीं करते। युवराज से उनको अच्छी-खासी कमी भी होती है। कर्मवीर सिंह कहते हैं कि युवराज उनके बेटे की तरह है। उन्होंने बताया कि वे युवराज के सीमन (वीर्य) से हर साल 70 से 90 लाख रुपये तक कमाते हैं। उसका सीमन विदेशों तक सप्लाई होता है। अपनी खासियत की वजह से युवराज, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पशु प्रतियोगिताओं में कई अवार्ड जीत चुका है।

5. रुपये 4.23 करोड़ कीमत है दुनिया के सबसे महंगे व बड़े कुत्ते की

तिब्बती मैस्टिफ, तिब्बती प्रजाति का ये कुत्ता दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता है। देखने में ये शेर की तरह लगता है। शेर की तरह इसकी गर्दन पर अयाल होते हैं। ये कई रंगों जैसे भूरे, काले, सफेद और लाल रंग में पाए जाते हैं। ये कुत्ते घर के रक्षक या गार्ड कुत्तों की भूमिका बखूबी निभाते हैं। इन्हें पशुओं और महलों आदि की रक्षा के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाता है। कमाल की बात यह है कि खुद का बचाव करने के लिए ये बाघों और उनके समूह के साथ लड़ने की क्षमता भी रखते हैं। इसकी कीमत लगभग 5,82,000 डॉलर (4,23,34,680 रुपये) है।

6. रुपये 1.12 करोड़ का है दुनिया का पहला क्लोन कुत्ता

दुनिया के पहले क्लोन कुत्ते का नाम सर लेंसलॉट एनकॉर है। इसकी कीमत लगभग 155,000 डॉलर (1,12,74,700 रुपये) है। एडगर और नीना ओटो, फ्लोरिडा में रहने वाले इस जोड़े के पास एक विश्व प्रसिद्ध कुत्ता लेंसलॉट था लेकिन कैंसर के कारण उन्होंने उसे 2008 में खो दिया और फिर उन्होंने उसके डीएनए को क्लोन कराने का फैसला किया। इस तरह से सर लेंसलॉट एनकॉर पैदा हुआ और सैन फ्रांसिस्को में बॉयो-कला नीलामी का विजेता भी बना।

7. सबसे दुर्लभ व महंगे हैं शेर के ये शावक

शेर की ये प्रजाति सबसे दुर्लभ है। इनका पहली बार 1938 में पता चला था। इन्हें पहली बार तिम्बावती क्षेत्र में देखा गया था। इनकी आंखो का रंग भी चमकदार या सफेद होता है। इन्हें केवल महंगी अफ्रीकी सफारी में ही देखा जा सकता है। इनकी कीमत लगभग 1,40,000 डॉलर (1,01,83,600 रुपये) है।

8. घोड़ों की प्रजाति में सबसे ऊंचा पायदान है इस नस्ल का

घोड़ों की सबसे पुरानी और रॉयल नस्ल, अरबी घोड़ों की है। ये प्रजाति के घोड़े आमतौर पर अरब प्रायद्वीप में पाये जाते हैं। ये अपने अलग आकार के सिर, तरासी हुई गर्दन, ऊंची पूंछा और गर्दन के लहराते बालों की वजह से दुनिया के सबसे खूबसूरत घोड़े माने जाते हैं। यही वजह है कि इन्हें पोस्टर हॉर्स भी कहा जाता है। घोड़ों के 70-80 फीसद पोस्टरों में अरबी घोड़ों की ही तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाता है। इनकी कीमत लगभग 1,00,000 डॉलर (72,74,000) है।

9. ये दुनिया के सबसे सुंदर सांप हैं

अजगर रेसस्सिव (recessive) जीन का लैवेंडर एल्बिनो बॉल पाइथन दुनिया के सबसे सुंदर सांप में शुमार है। पीले चिह्नों और लाल आंखों की वजह से ये अगर गोल होकर बैठ जाएं तो गेंद के रूप में दिखते हैं। की देशों में लोग इन सांपों को इनकी खूबसूरती की वजह से पालने के ले खरीदते हैं। इन्हें पालतू जानवर की तरह माला जाता है। इन्हें 'हाई कंट्रास्ट' साँप के रूप में भी जाना जाता है। इनकी कीमत लगभग 40,000 डॉलर (29,09,600 रुपये) है।

10. इंसानों से महंगा है ये बंदर

डी ब्राज़्ज़ा प्रजाति के इस बंदर का नामकरण एक फ्रांसीसी यात्री के नाम पर किया गया है। ये बंदर का बहुत पुराना रूप है। कमाल की बात ये है कि इस जानवर की कोई अलग प्रजाति नहीं है। इसके छिपने की प्रतिभा के कारण इसे खोजना बहुत मुश्किल होता है। इसके जीवन की अधिकतम अवधि 30 वर्ष है और ये अफ्रीका में पाया जाता है। इनका काम अपने परिवारों की रक्षा करना और जंगलों में अपने सामाजिक समूहों का नेतृत्व करना है। इनकी कीमत लगभग 7000 से 10,000 डॉलर (5,09,180 से 7,27,400 रुपये) है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.