दिल्ली में महिला से गैंगरेप के बाद हत्या !
दिल्ली के वसंतकुंज पुलिस स्टेशन के छतरपुर इलाके के एक नर्सरी में शनिवार सुबह एक महिला की गैंगरेप के बाद हत्या का बेहद विभत्स मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि 30 वर्षीय महिला का गैंगरेप के बाद
नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन के छतरपुर इलाके के एक नर्सरी में शनिवार सुबह एक महिला की गैंगरेप के बाद हत्या का बेहद विभत्स मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में ये आशंका जताई जा रही है कि करीब 30 वर्षीय महिला का गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई है।
महिला का रेप बहुत ही क्रूर ढंग से करने के बाद उसकी हत्या की गई है। महिला के नाजुक अंगों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि रेप के दौरान उसके महिला के हाथ-पैर भी बांधे गए थे। बहरहाल अभी पुलिस शव की शिनाख्त में लगी हुई है। इसके लिए आसपास के सभी थानों में गुमशुदा लोगों की लिस्ट खंगाली जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। विशेष टीम ने जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें - हरियाणा के पूर्व प्रधान सचिव तायल के खिलाफ दुष्कर्म का केस
पढ़ें - दारोगा ने किया दुष्कर्म का प्रयास, निलंबित व गिरफ्तार