खनन माफिया के खिलाफ लड़ेंगे अन्ना हजारे
गांधीवादी अन्ना हजारे ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई में गोवा स्थित खनन क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार प्रमुख केंद्र होगा। गोवा में सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए अन्ना हजारे ने यह बात कही।
पणजी। गांधीवादी अन्ना हजारे ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई में गोवा स्थित खनन क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार प्रमुख केंद्र होगा। गोवा में सोमवार को एक रैली को संबोधित करते हुए अन्ना हजारे ने यह बात कही।
रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि खनन क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार ही देश में कालेधन का सबसे बड़ा श्रोत है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है, इससे निपटने के लिए प्रभावी तरीका अपनाए जाने की जरूरत है। भारत के काले धन में सबसे बड़ा योगदान खनन क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार का ही है।
अन्ना हजारे ने कहा कि खनन क्षेत्र की मजबूत लॉबी से भ्रष्टाचार को लेकर निपटना आसान नहीं है। इसलिए हमने इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई में गोवा के खनन क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार मुख्य केंद्र होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण व प्रकृति की कीमत पर खनन को कतई उचित नहीं ठहराया जा सकता है। हजारे ने कहा कि अगर प्रकृति के साथ इसी तरह से खिलवाड़ किया जाता रहा है तो हमारा विनाश निश्चित है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर