Move to Jagran APP

जिस दिन पार्टी मुझ पर कार्रवाई करेगी वह जीवन का सबसे अच्छा दिन होगा: सिन्हा

भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने कहा कि जिस दिन पार्टी उन पर कार्रवाई करेगी वह उनके जीवन का सबसे अच्छा दिन होगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 06 Oct 2017 05:24 AM (IST)Updated: Fri, 06 Oct 2017 05:24 AM (IST)
जिस दिन पार्टी मुझ पर कार्रवाई करेगी वह जीवन का सबसे अच्छा दिन होगा: सिन्हा
जिस दिन पार्टी मुझ पर कार्रवाई करेगी वह जीवन का सबसे अच्छा दिन होगा: सिन्हा

नई दिल्ली, प्रेट्र। भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के साथ मंच साझा किया। इस मौके अपनी पार्टी पर निशाना साधते हुए यशवंत ने कहा कि जिस दिन पार्टी उन पर कार्रवाई करेगी वह उनके जीवन का सबसे अच्छा दिन होगा। सिन्हा यह बात उस सवाल के जवाब मे कही, जब उनसे कहा गया कि कहीं पार्टी उन पर विपक्षी नेताओं के साथ मंच साझा करने पर कार्रवाई न कर दे। पीएम मोदी पर लगातार जुबानी हमला करने वाले पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा गुरुवार को कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी की बुक 'टाइडिंग्स ऑफ ट्रबल्ड टाइम्स' की लांचिंग पर पहुंचे थे। बता दें कि सिन्हा केंद्र सरकार को आर्थिक मुद्दों पर लगातार घेर रहे हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की पुस्तक की लांचिंग पर भाजपा नेता यशवंत ने पार्टी पर फिर साधा निशाना

कार्यक्रम में यशवंत सिन्हा ने कहा कि पार्टी में लोग कुछ भी बोलने से डरते हैं क्योंकि उन्हें टिकट कटने का डर है। उन्होंने कहा कि भाजपा उतनी ही मेरी भी पार्टी है जितनी किसी और सदस्य की। सिन्हा ने कहा कि मेरे लेख के बाद मेरे बेटे और केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का भी लेख आया। वे लोग हमें उलझाना चाहते थे। फिर मेरे लिए कहा गया कि मैं पद चाहता हूं, लेकिन वे मुझे उलझा नहीं पाए। ऐसा नहीं होता तो बुधवार को पीएम को स्पीच देने की जरूरत नहीं पड़ती।

किताब की लांचिंग पर उन्होंने मनीष तिवारी की तारीफ की। सिन्हा ने पीएम मोदी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोगों ने 'शल्य' का जिक्र किया। पता नहीं कितने लोग 'शल्य' के बारे में जानते होंगे। बता दें कि बुधवार को पीएम मोदी ने देश की आर्थिक स्थिति की आलोचना करने वालों पर जमकर वार किया था। मोदी ने कहा कि कुछ लोगों की आदत महाभारत के 'शल्य' की तरह होती है, जो हमेशा निराशा में ही रहते हैं।

बिना नाम लिए साधा निशाना

यशवंत ने कहा कि आजकल महाभारत में शल्य के चरित्र की चर्चा हो रही है, जबकि महाभारत में और भी चरित्र हैं। महाभारत में 100 कौरव थे, लेकिन लोग सिर्फ दो को ही जानते हैं दुर्योधन और दुशासन। यशवंत ने तंज कसते हुए पूछा कि अब इससे ज्यादा भी कुछ कहने की जरूरत है क्या? इस मौके पर केजरीवाल ने यशवंत सिन्हा की तारीफ की और कहा कि उन्होंने सच बोलने की हिम्मत दिखाई।

यह भी पढें: अर्थव्यवस्था पर आलोचकों को मोदी का जवाब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.