Move to Jagran APP

Weather Updates: दिल्ली वासियों को अगले दो दिनों तक ठंड़ी हवाओं से नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम अलर्ट

Weather Updatesदिल्ली वासियों को अगले दो दिनों तक ठंडी हवाओं से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3-4 दिनों के दौरान पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। जानें मौसम अलर्ट।

By Pooja SinghEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 07:56 AM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 02:00 PM (IST)
Weather Updates: दिल्ली वासियों को अगले दो दिनों तक ठंड़ी हवाओं से नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम अलर्ट
Weather Updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में शीतलहर जारी

नई  दिल्ली, जेएनएन। Weather Updates 29 December: साल 2020 के जाते-जाते ठंड भी बढ़ती जा रही है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज सुबह सर्द हवाओं के साथ-साथ कोहरा दर्ज किया गया है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अगले दो दिनों तक राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाओं से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। 1 जनवरी को पारा कुछ बढ़ सकता है और सुबह के वक्त कोहरा बना रहेगा। आईएमडी दिल्ली  क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। उधर, पंजाब हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड के कुछ इलाकों में अगले 2-3 दिनों तक सुबह के वक्त कोहरा रहेगा।

loksabha election banner

पिछले कई दिनों से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही उत्तर भारत के इन राज्यो में शीतलह चलने का अनुमान लगाया था। ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान कम होता जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर तक उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में 3-5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा के हिस्सों में देर रात बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 1-2 ℃ की गिरावट देखने को मिली है।मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, आदमपुर और हलवारा समेत कई स्थानों पर कोहरा छाए रहने से सुबह विजिबिलिटी भी कम हो गई है। ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण ठिठुरन बढ़ है। उधर, जम्मू कश्मीर और शिमला में बर्फबारी के चलते सड़के जाम हो गई। राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 3-5 की गिरावट दर्ज की गई है। चूरू में 0.6 डिग्री तापमान पहुंच चुका है। जिसके चलते ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग ने यहां और अधिक ठंड बढ़ने का  अलर्ट जारी किया है।

देश के उत्तरी राज्यों सहित कई क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति रही। दो जनवरी के बाद स्थिति सुधर सकती है। 29--31 दिसंबर के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में क़़डाके की सर्दी का अनुमान है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीग़़ढ, दिल्ली और राजस्थान में जबर्दस्त शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को इस दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में सोमवार को पहाड़ों पर हिमपात के साथ ही निचले इलाकों में बारिश हुई। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही देहरादून के पास चकराता व मसूरी के आसपास के पहाड़ों पर भी बर्फबारी हुई है। मौसम में आए बदलाव से समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। बर्फबारी के बाद मसूरी में पारा शून्य पर पहुंच गया, जबकि अल्मोड़ा और पिथौराग़़ढ में यह शून्य के करीब रहा। केदारनाथ धाम में रविवार रात से आरंभ हुआ हिमपात का दौर समोवार सुबह तक जारी रहा। सोमवार दोपहर बाद चमोली के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में भी हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। औली में पर्यटकों ने बर्फ की फुहारों का जमकर लुत्फ उठाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.