Move to Jagran APP

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन आंधी-बारिश की संभावना, जानें- आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें तो 22 से 24 मई के बीच उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि 21-24 जून के बीच जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग अलग इलाकों में बारिश की संभावना है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 08:57 AM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 03:05 PM (IST)
Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिन आंधी-बारिश की संभावना, जानें- आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में आज तेज आंधी के साथ बारिश की संभा

नई दिल्ली, एजेंसी। देशभर में मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। उत्तर भारत में जहां गर्मी का प्रकोप देखने के मिल रहा है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और फिर लगातार तीन दिनों तक बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी आठ डिग्री सेल्सियस तक कमी आ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और आंधी-तूफान भी आ सकता है। इसके बाद, रविवार को भी धूल भरी आंधी-तूफान के आने की आशंका जताई गई है।

loksabha election banner

मानसून जल्द ही दे सकता दस्तक

 मौसम विभाग का मानना है कि मानसून भी जल्द ही दस्तक दे सकता है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर जल्दी पहुंचने के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून केरल की ओर बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने अगले हफ्ते के मध्य तक प्रदेश में इसके दस्तक देने की संभावना जताई है। देश के असम राज्य में भीषण बाढ़ आई हुई है। त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो 22 से 24 मई के बीच उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि 21-24 जून के बीच जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग अलग इलाकों में गरज, बिजली, आंधी और ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम को गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 डिग्री सेल्सियस और 29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाओं के चलने के मद्देनजर येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा 23 और 24 मई के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन से चार दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

बिहार में तेज आंधी और बारिश से 27 लोगों की मौत

बिहार के कई हिस्सों में गुरुवार को 25 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली और फिर कुछ देर बाद कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे। इस दौरान राज्य में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मुजफ्फरपुर के पांच, भागलपुर के चार, लखीसराय-सारण के तीन-तीन, मुंगेर के दो तथा जमुई, बांका, बेगूसराय, खगडि़या, पूर्णिया, नालंदा, जहानाबाद, समस्तीपुर, दरभंगा व अररिया के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इस दौरान कई जगहों पर कच्चे घर और पेड़ गिर गए। इससे आवागमन के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति पर भी असर पड़ा।

 बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार

बिहार के जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, मधुबनी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका शामिल हैं।

यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 20 और 21 मई को सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीर में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं इस दिन रामपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली, में कहीं कहीं आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

वहीं झारखंड की बात करें तो मौसम विभाग ने राजधावी समेत आसपास के जिलों में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कई जिलों में  वज्रपात के साथ बारिश भी हो सकती है।

केरल समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

केरल में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। केरल में अगले सप्ताह तक मानसून के पहुंचने के आसार हैं। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में आज बारिश हो सकती है, मौसम विभाग ने इन राज्यों में चेतावनी जारी की है। उत्तर पूर्वी राज्यों की बात करें तो मेघालय और असम में बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में गर्मी कहर जारी

राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश के कई जिलों में गर्मी का कहर अभी भी जारी है। लू चलने के कारण लोगों की तबीयत भी खराब हो रही है। लोग घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूमतम 29 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं नोएडा में भी आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूमतम 29 डिग्री रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.