Move to Jagran APP

Weather Updates: देश के इन हिस्सों में चलेगी भीषण लू, गर्मी से हो जाएंगे बेहाल, जानें- IMD का ताजा अपडेट

Weather Updates मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्ष 2013 के बाद अप्रैल में यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। 21 अप्रैल 2013 को न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 08:36 PM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 10:39 PM (IST)
Weather Updates: देश के इन हिस्सों में चलेगी भीषण लू, गर्मी से हो जाएंगे बेहाल, जानें- IMD का ताजा अपडेट
हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी हो जाने से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है।

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश की राजधानी दिल्ली व एनसीआर में पिछले दो-तीन दिनों से तेज हवाएं चलने से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली व उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले तीन से चार दिन में तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। तापमान में यह बढ़ोतरी एकदम से न होकर धीरे-धीरे कई दिनों में देखी जाएगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने के आसार बने हुए हैं।

loksabha election banner

बता दें कि आइएमडी ने पहले ही बताया था कि अप्रैल-मई और जून में अब भीषण गर्मी पड़ने वाली है, अनुमान के हिसाब से राजस्थान, गुजरात और इससे सटे राज्यों में अप्रैल में ही पारा 40 पार जा सकता है। तो वहीं दक्षिण भारत में जमकर गर्मी पड़ने के आसार है। 

मध्य प्रदेश में रात का पारा गिरा, भोपाल में सात साल का रिकार्ड टूटा 

हवाओं का रख लगातार परिवर्तनशील बने रहने से मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को भोपाल सहित प्रदेश में अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ गया। उधर, एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना को देखते हुए चार अप्रैल को मौसम के मिजाज में फिर बदलाव होने के आसार हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई, वहीं न्यूनतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले 4.4 डिग्री सेल्सियस की कमी (तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस) दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्ष 2013 के बाद अप्रैल में यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। 21 अप्रैल 2013 को न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। हवा का रख बार-बार बदल रहा है। विशेषकर शाम ढलने के बाद हवा का रख उत्तरी हो जाने से राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगती है। सुबह के बाद हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिमी हो जाने से अधिकतम तापमान बढ़ रहा है।

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के चार महानगरों का तापमान

शहर        अधिकतम      न्यूनतम (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

भोपाल       39.1            17.4 

इंदौर          37.0            18.8

जबलपुर      38.7           16.6

ग्वालियर     37.4           15.6 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.