Move to Jagran APP

दिल्ली में छाए बादल, जानें देश के किन राज्यों में आज हो सकती है बारिश

Today Weather News आज भी दिल्ली का मौसम बदला हुआ है। सुबह से ही आसमान छाए हुए हैं। वहीं झारखंड हरियाणा और पंजाब के लिए बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। उधर बिहार के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 10 May 2021 09:30 AM (IST)Updated: Mon, 10 May 2021 11:34 AM (IST)
दिल्ली में छाए बादल, जानें देश के किन राज्यों में आज हो सकती है बारिश
दिल्ली में छाए बादल तो झारखंड, हरियाणा और पंजाब में भी बदलेगा मौसम; बिहार के लिए जारी हुआ अलर्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। Today Weather News: उत्तर भारत का मौसम लगातार बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी हल्की बारिश दिल्ली-एनसीआर सहित अधिकतर राज्यों में दर्ज की जा रही है। बीते दिन भी दिल्ली के कई इलाकों में आंधी-तूफान और और हल्की बारिश दर्ज की गई है। आज भी दिल्ली का मौसम बदला हुआ है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। रिपोर्ट की मानें तो 12, 13 और 14 मई को दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं हरियाणा के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि यहां पर अगले 24 घंटे में आंधी वा बारिश हो सकती है। 13 मई से यहां का मौसम परिवर्तनशील रहेगा। उधर, यूपी-बिहार के मौसम में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी दर्ज हो रही है। 

loksabha election banner

बिहार के मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार में तूफान आने की संभावना (Bihar Weather News)

बिहार में लगातार मौसम बदल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार में तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आज आंधी-बारिश व वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। दोपहर बाद उमस हो सकती है, लेकिन रात में तापमान गिरेगा। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रह सकती है।

झारखंड में आज बारिश के आसार (Rain Alert in Jharkhand)

झारखंड में बीते कई दिनों से बारिश दर्ज की जा रही है। राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में आज भी बारिश के आसार बरकरार हैं। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

चंडीगढ़ में दोपहर बाद बदलेगा मौसम(Chandigarh Weather Forecast)

वहीं चंडीगढ़ में आज दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। दरअसल, चंडीगढ़ में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। बादल छाए रहने के अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

उत्तराखंड में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट (Uttarakhand Weather Updates)

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बारिश ओलावृष्टि के साथ ही बर्फबारी का सिलसिला जारी है। गढ़वाल में फिर चोटियों पर हिमपात हुआ है। यहा पर अगले चार दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

जालंधर में बदला मौसम( Jalandhar Weather Forecast)

वहीं पंजाब के जालंधर में आज सुबह-सुबह मौसम बदल गया है। हालांकि, जालंधर में अगले 48 घंटे दोपहर के समय तेज धूप खिली रहने से गर्मी का कहर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला भी जारी रहेगा। ऐसे में यहां के लोगों को बुधवार को राहत मिलने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.