Move to Jagran APP

Weather Updates: बिहार और झारखंड में आज बरस सकते हैं मेघा, तो हिमाचल में जारी येलो अलर्ट; जानें मौसम का ताजा हाल

आज बिहार और झारखंड में बारिश के आसार है। वहीं राजधानी दिल्ली में सुबह हल्की ठंड रह गई है तो दिन के वक्त कड़ी धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ है। तो हरियाणा में बूंदाबदी के आसार बन रहे हैं। जानें मौसम का ताजा हाल।

By Pooja SinghEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 07:38 AM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 07:38 AM (IST)
Weather Updates: बिहार और झारखंड में आज बरस सकते हैं मेघा, तो हिमाचल में जारी येलो अलर्ट; जानें मौसम का ताजा हाल
बिहार और झारखंड में आज बरस सकते हैं मेघा, तो हिमाचल में जारी येलो अलर्ट; जानें मौसम का ताजा हाल

नई दिल्ली, जेएनएन। 9 April Weather News: देश में तेजी से बदल रहे मौसम के चलते कई इलाकों में बारिश का अलर्ट लगातार जारी है। आज बिहार और झारखंड में बारिश के आसार है। वहीं राजधानी दिल्ली में सुबह हल्की ठंड रह गई है तो दिन के वक्त कड़ी धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ है। तो हरियाणा में बूंदाबदी के आसार बन रहे हैं, इसके बाद यहां पर लोगों को फिर से लू का सामना करना पड सकता है। उधर, जालंधर में आज दिनभर अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में अंतर रहेगा। इसके बाद आने वाले दिनों में भी मौसम लगभग साफ रहेगा। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट जारी है। 

loksabha election banner

जालंधर में  पड़ेगी तेज धूप (Jalandhar Weather Forecast)

रिपोर्ट की मानें तो जालंधर में आज दोपहर के समय तल्ख धूप खिलेगी। जिसके चलते तापमान में भी निश्चित रूप से इजाफा होने की संभावाना है। वहीं आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने के साथ-साथ तेज धूप के कारण गर्मी भी बढ़ेगी। 

अगले कुछ दिन उत्तराखंड में छाये रह सकते हैं बादल (Uttarakhand Weather Update)

उत्तराखंड में तेजी से मौसम बदल रहा है। मौसम के करवट लेने के बाद चारधाम समेत अधिक ऊंचाई वाली चोटियों को हिमपात दर्ज हुआ है जबकि मैदानी इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश हुई। अंधड़ के कारण कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ।  इसके साथ ही यहां पर अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। 

दिल्ली-एनसीआर में कल के बाद बढ़ सकता है पारा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के लोगों को भी लू का सामना करना पड़ेगा। 11 और 12 अप्रैल के आसपास दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 तक पहुंचने के साथ ही लू चलने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.