Move to Jagran APP

Weather Updates:आने वाले दिनों में उत्तर भारत में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, चार राज्यों में बारिश का अलर्ट

आने वाले दिनों में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दवाब के चलते अनुमान लगाया गया है कि आने वाले चार दिनों तक तमिलनाडु पुडुचेरीकेरल और आंध्र प्रदेश में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 07:43 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 07:43 AM (IST)
Weather Updates:आने वाले दिनों में उत्तर भारत में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, चार राज्यों में बारिश का अलर्ट
आने वाले दिनों में उत्तर भारत में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड, चार राज्यों में बारिश का अलर्ट।

नई दिल्ली, जेएनएन। देशभर में आनेवाले दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने शीतलहर की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा ठंड़ होगी। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दवाब के चलते अनुमान लगाया गया है कि आने वाले चार दिनों तक तमिलनाडु, पुडुचेरी,केरल और आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो पिछले 24 घंटों में देश में एयर क्वालिटी इंडेक्स सामान्य दर्ज किया है, लेकिन दिल्ली में स्थिति अभी नहीं सुधरी है। सेंट्रल पॉपल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में बारिश होने के बाद हवा की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया जाएगा।

loksabha election banner

वहीं आज देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की वजह से एयर क्वालिटी अभी भी बहुत खराब है। DPCC के अनुसार एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) नेहरू नगर में 336(बहुत खराब), ITO में 342 (बहुत खराब), आर के पुरम में 326 (बहुत खराब) श्रेणी में है।

उधर, झारखंड में भी तापमान में गिरावट आने से ठंड धीरे धीरे बढ़ रही है। वहीं यूपी और दिल्ली में भी ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के अलावा स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने  बताया कि राजधानी दिल्ली में इस साल नवंबर में करीब एक दशक में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है। उन्होंने बताया कि इस साल अधिक सर्दी पड़ेगी और शीतलहर का असर लंबे समय तक बरकरार रहेगा। 

उतराखंड में मौसम साफ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  दिन में चटख धूप खिलने के कारण यहां पर अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। वहीं बिहार में आसमान में बादल के छंटने के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में यह स्थिति रहने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट रहने की उम्मीद है। 

उधर, हरियाणा और पंजाब में तापमान सामान्य दर्ज किया है। राज्य की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। यहां के दूरदराज के क्षेत्रों में हल्क कोहर भी सुबह छाया रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.