Move to Jagran APP

Weather Update Today: उत्तर भारत में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Weather Update Today मौसम विभाग ने उत्तराखंड समते देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं दिल्ली में भी आज से मौसम बदल सकता है। आइए जानते हैं देेश भर के मौसम और मानसून को लेकर मौसम विभाग का अपडेट्स।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2022 08:40 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2022 11:17 AM (IST)
Weather Update Today: उत्तर भारत में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर भारत के मौसम में आज से एक बार फिर बदलाव दिखाई देगा। राजधानी दिल्ली में सोमवार से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज यानी 27 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 जून से 2 जुलाई तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। 28 जून से दिल्ली में रोजाना हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

loksabha election banner

हालांकि, दिल्ली में आज, 27 जून को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जून से दिल्ली के तापमान में कमी आने की संभावना है। वहीं, 30 जून तक दिल्ली में मानसून के पहुंचने की संभावना है। 

जानें- यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में भी आज मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार से चार-पांच दिन बदली और बरसात की संभावना जताई है। पारा में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। यह मानसून पूर्व की गतिविधियों का हिस्सा होगा। मंगलवार से मानसून की बारिश शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक शुरुआत भारी बारिश से हो सकती है। पहले दिन हल्की और मध्यम, दूसरे दिन तेज बारिश के आसार हैं।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में और आंतरिक महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शेष पूर्वोत्तर भारत, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि तमिलनाडु, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

मौसम में बदलाव की ये हैं वजहें

स्काईमेट वेदर के अनुसार, एक ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात से उत्तरी केरल तट तक फैली हुई है। राजस्थान के पश्चिमी भाग में निम्न स्तरों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा रहा है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र महाराष्ट्र तट से दूर पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर एक्टिव है। जबकि उत्तर आंतरिक ओडिशा और आसपास के क्षेत्र पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

हिमाचल में आंधी के साथ वर्षा की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी के साथ वर्षा की चेतावनी। मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को मानसून दस्तक देगा। प्रदेश में पिछले कुछ दिन से धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है।

पंजाब में बदल सकता है मौसम का मिजाज

पंजाब में मंगलवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्री मानसून फुहारों से मौसम खुशनुमा हो सकता है। सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाएंगे और धूप भी निकलेगी। दिन के वक्त गर्मी बढ़ेगी और दोपहर का तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.