Today Weather Update News: मुंबई में भारी बारिश, जानें- अन्य राज्यों का हाल
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो घंटों में कैथल कुरुक्षेत्र जिंद मेहम रोहतक आदि में बारिश हो सकती है। दिल्ली में बारिश की राह देख रहे लोगों के हाथ मायूसी ही लग रही है।
नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर भारत के कई इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कहा है कि अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो घंटों में कैथल, कुरुक्षेत्र, जिंद, मेहम, रोहतक आदि में बारिश हो सकती है। वहीं गर्मी के बीच दिल्ली से सटे नोएडा में लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहां कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। दिल्ली की बात करें तो यहां धूप नहीं है। हल्के बादल छाए हुए हैं। राजधानी दिल्ली में आज बारिश के संभावना कम हैं। फिर 15 जुलाई से 20 जुलाई तक बारिश के आसार बताए गए हैं।
महाराष्ट्र के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुंबई केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के साथ-साथ पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे के लिए भी है। कोल्हापुर, सतारा, औरंगाबाद और जालना के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ऑरेंज और येलो अलर्ट मंगलवार और बुधवार के लिए महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और कोंकण क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हैं। वहीं मुंबई में भारी बारिश से जगह-जगह जलजमाव हुआ है।
India Meteorological Department has issued warnings of heavy rains in the city & suburbs today. Citizens are requested to follow all necessary precautions, stay away from the shore and not venture into waterlogged areas. A 3.28-meter high tide is expected at 7:02 pm: BMC #Mumbai pic.twitter.com/ch582jQh2t — ANI (@ANI) July 15, 2020
मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स में 89 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित
मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स जिले में 89,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी जिनजीराम ऊफान पर है। जिला उपायुक्त राम सिंह ने बताया कि स्थिति खराब है। तीन ब्लॉक-तिकरीकिल्ला, डेमडेमा और सेलसेल्ला प्रभावित हैं। हालात पर नजर रखी जा रही है। राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। कुछ इलाकों में भारी बरसात भी हुई है। विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटे में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का 80 फीसद हिस्सा पानी में डूबा
असम में बाढ़ के कारण काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का 80 फीसद हिस्सा पानी में डूबा हुआ है। काजीरंगा नेशनल पार्क के निदेशक पी शिवकुमार ने बताया कि बाढ़ से अब तक 66 जानवरों की मौत हुई है और 170 जानवरों को बचाया गया है।
Assam: Due to floods, 80% of Kaziranga National Park is submerged in water. P Sivakumar, Director, Kaziranga National Park says, "So far, 66 animals have died and 170 animals were rescued." pic.twitter.com/sWhojRBUmG — ANI (@ANI) July 15, 2020