Move to Jagran APP

Weather Update Today: यूपी बिहार दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में हाईटाइड की संभावना, जानें- मौसम का ताजा हाल

दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए समूचे उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर लद्दाख हरियाणा चंडीगढ़ पंजाब और दिल्ली में पहुंच चुका है। इन राज्यों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। आज कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 11:54 AM (IST)
Weather Update Today:  यूपी बिहार दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई में हाईटाइड की संभावना, जानें- मौसम का ताजा हाल
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर भारत में राहत लेकर आया। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मप्र समेत कई राज्यों में हुई वर्षा ने गर्मी से झुलस रहे लोगों को राहत दी। झमाझम बारिश से कृषि कार्यो में जुटे किसानों के चेहरे भी उम्मीद से खिल गए। दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 27 जून तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंचता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने गुरुवार या शुक्रवार को मानसून की पहली बारिश होने की संभावना जताई थी। दिल्ली में शुक्रवार यानी आज भी मानसून की झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। बता दें कि एक सप्ताह तक वर्षा होते रहने की संभावना है। गर्मी से निजात मिलेगी और तापमान में भी कमी आएगी।

loksabha election banner

मुंबई में भारी बारिश, हाई टाइड आने का अंदेशा

मुंबई में आज सुबह भी झमाझम बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव की सूचना है। सायन-बांद्रा लिंक रोड पर भारी बारिश के बाद पानी भर गयास जिससे ट्रैफिक प्रभावित होने की सूचना है। कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बीएमसी ने सुबह 8 बजे के अपडेट में कहा कि शहर और उपनगरीय इलाकों में बहुत भारी से अत्‍यधिक भारी वर्षा हो सकती है। दोपहर पौने दो बजे के आसपास सवा 4 मीटर का हाई टाइड आने का अंदेशा जताया गया है।

बिहार में दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की मजबूत स्थिति बने होने से पटना समेत प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक,अगले दो दिन तक राज्य में मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी। आठ जिलों पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, गोपालगंज, मधुबनी, सुपौल, अररिया व किशनगंज में वज्रपात और भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के इन जिलों में आज होगी बारिश

यूपी में मानसून रफ्तार पकड़ रहा है। गोरखपुर-बस्ती मंडल में झमाझम तो वाराणसी और आसपास के जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश होगी। इसके चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलावा महोबा, झांसी, उरई, बहराइच, अयोध्या और श्रावस्ती व पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

पंजाब में होगी जमकर बारिश

पंजाब में गुरुवार को कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को पंजाब में मानसून जमकर बरसेगा। इसके बाद एक सप्ताह तक बारिश होती रहेगी। 

हिमाचल में आंधी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक आंधी और भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी। प्रदेश के लाहुल स्पीति व कांगड़ा को छोड़ बाकी 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 40 किमी की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में आएगी गिरावट, पूरे प्रदेश में बारिश होगी।

जम्मू कश्मीर में मानसून का आगाज

जम्मू कश्मीर में मानसून के आगाज के साथ इस सप्ताह बीच-बीच में लगभग हर दिन वर्षा की संभावना है। बुधवार रात को हुई वर्षा के बाद गुरुवार को वर्षा तो नहीं हुई, लेकिन मौसम राहत भरा बना रहा। गर्म हवा के थपेड़ों से भी राहत मिली। अगले कुछ दिन तक मौसम राहत भरा रहेगा, लेकिन उमस परेशान करती रहेगी।

किसानों में मिली बड़ी राहत

मानसूनी बरसात ने किसानों को बड़ी राहत दी। अधिकतर किसान धान की रोपाई में लग गए। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बारिश का क्रम आगामी तीन जुलाई तक चलता रहेगा। कृषि विज्ञानी डा. आरके आनंद ने बताया कि मानसूनी बारिश से धान की रोपाई में ज्यादा मदद मिलेगी। जिन किसानों की नर्सरी तैयार हो गई है वे अति शीघ्र रोपाई प्रारंभ कर सकते हैं। जो किसान नर्सरी नहीं डाल पाए या वह खराब हो गई है, वे अब ड्रम सीडर मशीन से धान की सीधी बोआई लाइन में कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.