Weather Update: अभी और बढ़ेगा इन राज्यों में तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
दिन पे दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। इस बीच कुछ जगहों पर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों भारी गर्मी की चेतावनी जारी की है।
नई दिल्ली, एएनआइ। दिन पे दिन गर्मी बढ़ती जा रही है और मौसम विभाग अभी और तापमान में बढ़ोतरी की चेतावनी जारी की है। कुछ दिनों पहले ही तापमान में अचानक बढ़ोतरी होना शुरू हो गई और फिलहाल अभी 3-4 दिन ही हुए हैं और इन दिनों के भीतर ही लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। हालांकि, अभी कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में काफी जगहों के लिए रेल अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां आपको बता दें कि गर्मी पूरे देश में बढ़ती जा रही है, लेकिन मौसम विभाग द्वारा आने वाले कुछ दिन कई जगहों के लिए खतरनाक बताए हैं।
नागपुर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के सदस्य एमएल साहू ने बताया कि 3 दिनों के लिए विदर्भ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बताया गया कि यहां 5 वें दिन तापमान नीचे जाने की उम्मीद हैं। उधर वेस्ट और ईस्ट एमपी में भी 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां 3 दिन बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 28 मई तक तेज गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो से तीन दिनों तक पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा के अंदरूनी भागों, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के अंदरूनी हिस्सो, तेलंगाना, बिहार और झारखंड में अलग-अलग इलाकों में गर्म मौसम की स्थिति बनी रहेगी।