Move to Jagran APP

Weather Update : मध्‍य प्रदेश में पांच वेदर सिस्टम सक्रिय, इसके चलते आज से बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में मध्य प्रदेश और आसपास पांच वेदर सिस्टम बन गए हैं। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि इन वेदर सिस्टम के प्रभाव से शुक्रवार से सूबे में मौसम बदलेगा। जानें कैसा रहेगा मध्‍य प्रदेश में मौसम...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Thu, 29 Apr 2021 11:55 PM (IST)Updated: Thu, 29 Apr 2021 11:55 PM (IST)
Weather Update : मध्‍य प्रदेश में पांच वेदर सिस्टम सक्रिय, इसके चलते आज से बदलेगा मौसम
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में मध्य प्रदेश और आसपास पांच वेदर सिस्टम बन गए हैं।

भोपाल, जेएनएन। गुजरात और राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहां से आ रही गर्म हवा से भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में तपिश बढ़ गई है। इसी क्रम में गुरुवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। मध्‍य प्रदेश में सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन, खजुराहो, नौगांव और दमोह में दर्ज किया गया।

prime article banner

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में मध्य प्रदेश और आसपास पांच वेदर सिस्टम बन गए हैं। इनके प्रभाव से शुक्रवार से जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं धूल भरी हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इसी तरह गुरुवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो बुधवार के न्यूनतम तापमान (21.8 डिग्री सेल्सियस) की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है।

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने कहा कि पूर्वी मध्य प्रदेश पर ऊपरी हवा का एक चक्रवात बन गया है। इस सिस्टम से लेकर बंगाल तक एक ट्रफ बना हुआ है। सौराष्ट्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। पश्चिमी विदर्भ पर भी एक चक्रवात बना है। साथ ही इस चक्रवात से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ बना है। इन पांच वेदर सिस्टम के कारण नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

शुक्ला ने कहा कि नमी की मात्रा कम होने और प्रदेश में तापमान बढ़ा हुआ रहने से पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गुरुवार को भी धूल भरी हवाएं चलीं। सतना में 0.8 मिमी बारिश भी हुई। शुक्रवार को भी जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी स्थानों पर बादल छाने के साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.