Move to Jagran APP

Weather Report: शीतलहर की चपेट में मध्य प्रदेश, दो दिन बाद राहत के आसार

आसमान साफ रहने और हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो फरवरी से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 09:22 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 09:22 PM (IST)
Weather Report: शीतलहर की चपेट में मध्य प्रदेश, दो दिन बाद राहत के आसार
दो फरवरी से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

भोपाल, राज्य ब्यूरो। आसमान साफ रहने और हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे बने हुए हैं। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भोपाल में सीजन की सबसे सर्द रात रही। शनिवार को सिवनी, जबलपुर में तीव्र शीतलहर चली और भोपाल, ग्वालियर सहित 17 स्थानों पर शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया। प्रदेश में सबसे कम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस पंचमढ़ी में दर्ज किया गया। 2.0 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकॉर्ड हुआ। उमरिया और छतरपुर जिले में पाला पड़ने की भी आशंका है।

loksabha election banner

दो फरवरी से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो फरवरी से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही शुक्रवार के अधिकतम तापमान (21.7 डिग्री से.) के मुकाबले दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। साथ ही शुक्रवार के न्यूनतम तापमान (7.3 डिग्री सेल्सियस) की तुलना में 2.1 डिग्री से. कम भी रहा।

बदलेगा हवाओं का रुख

अभी दो दिन तक ठंड के तेवर इसी तरह तीखे बने रहेंगे। इसकी वजह से मौसम साफ बना रहने के साथ ही हवाओं का रुख लगातार उत्तर और उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। हवाओं की रफ्तार भी औसत 14 किमी प्रति घंटा बनी हुई है। एक फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने की संभावना है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा। बादलों के छाने से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। इससे दो फरवरी से ठंड से राहत मिलने लगेगी- अभिजीत चक्रवर्ती, मौसम विज्ञानी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.