Move to Jagran APP

Weather Report: तमिलनाडु में उत्तरपूर्वी मानसून के चलते भारी बारिश

Weather Report तमिलनाडु के रामेश्वरम में आज उत्तरपूर्वी मानसून की वजह से भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने कर्नाटक तमिलनाडु समेत अन्य जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई थी

By TaniskEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 09:43 AM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 03:32 PM (IST)
Weather Report: तमिलनाडु में उत्तरपूर्वी मानसून के चलते भारी बारिश
Weather Report: तमिलनाडु में उत्तरपूर्वी मानसून के चलते भारी बारिश

नई दिल्ली, एएनआइ। Weather Report, तमिलनाडु के रामेश्वरम में आज उत्तरपूर्वी मानसून की वजह से भारी बारिश हुई। इससे पहले मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बुधवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने आगे कहा कि लक्षद्वीप और केरल और माहे के कुछ क्षेत्रों में भी दिन भर भारी बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों आंधी तूफान आने की संभावना है।

loksabha election banner

मानसून की वापसी

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की बंगाल की उत्तरी खाड़ी, बंगाल की मध्य खाड़ी के कुछ हिस्सों, पूरे ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ और हिस्सों, पूरे विदर्भ, मराठावाड़ा के कुछ हिस्सों  उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्से, मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्से, कोंकण के कुछ हिस्से, पूरे उत्तर अरब सागर और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्से से वापसी हो गई है।

मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की मध्य खाड़ी और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों, पश्चिम भारत के शेष हिस्सों और मध्य अरब के कुछ हिस्सों से अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

मुंबई और दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान  35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं मुंबई में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा। साथ ही आकाश में बादल छाए रहेंगे।

कोमोरिन लदीव क्षेत्र में तूफान की आशंका

भारत मौसम विभाग ने कोमोरिन और इससे सटे मालदीव क्षेत्र में तूफान की आशंका जताई है।  विभाग के अनुसार अगले दो दिन यानी 17 और 18 अक्टूबर को इस क्षेत्र में  45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान यहां के मछुआरों को समुद्र के आस-पास न जाने की सलाह दी है।

नार्थ-ईस्ट में मानसून जल्दी देगा दस्तक

भारत में मानसून के मौसम बाद चक्रवात आने की संभावना काफी प्रवल होती है। उष्णकटिबंधीय तूफान  (Tropical storm) के लिए  अक्टूबर और नवंबर के समय को काफी अनुकूल माना जाता है। लगभग हर इन दो महीनों में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान जरुर आता है, लेकिन इस साल अक्टूबर में ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में इस बार नार्थ-ईस्ट में मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.