Move to Jagran APP

MP Weather News: मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना कम, गिरेगा रात का तापमान

वर्तमान में आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। 19 अक्टूबर को भी दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा लेकिन इन सिस्टम से मप्र के मौसम में बदलाव की संभावना कम ही है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 08:42 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 08:42 AM (IST)
MP Weather News: मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना कम, गिरेगा रात का तापमान
मध्य प्रदेश में अब बारिश की संभावना कम है

भोपाल, जेएनएन। दो दिन से सक्रिय गहरा कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को अरब सागर में पहुंचकर अवदाब के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। वह अरब देशों की तरफ बढ़ रहा है। इस वजह से अब प्रदेश में बारिश की संभावना कम ही है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादल छंटने और हवा के रख में परिवर्तन होने से अब रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। 19 अक्टूबर को भी दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, लेकिन इन सिस्टम से मप्र के मौसम में बदलाव की संभावना कम ही है।

उधर, वातावरण में नमी की मात्रा कम होने से बादल भी छंटने लगेंगे। साथ ही हवाओं का रख भी उत्तर--पश्चिमी होने की संभावना है। इससे अब धीरे-धीरे रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी। संभवत: एक सप्ताह में दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश से विदाई भी ले सकता है।                                                                           


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.