Weather forecast: जम्मू-कश्मीर से लेकर हरियाणा तक बारिश की संभावना, जाने बुधवार को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ हल्की बारीश होने की संभावना है।
नई दिल्ली, एएनआइ। भारत के मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के एक कुंड के रूप में फैलने के कारण, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में मंगलवार और बुधवार (26 नवंबर और 27 नवंबर) को गरज के साथ हल्की बारीश होने की संभावना है।
पंजाब के उत्तरी क्षेत्र के साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश के साथ कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है। केरल तमिलनाडु और आसपास के राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना। हालांकि, इस दौरान यहां तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
कई हिस्सा में तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के पश्चिमी भागों से लेकर गंगा के मैदानी इलाकों तक और मध्य भारत के हिस्सों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी। साथ ही उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश राजस्थान ओडीशा सहित झारखंड़ और बिहार में हवा चल रही है।
घने कोहरे की भी संभावना
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी के अनुमान के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीप पर सक्रिय रूप से लहर की स्थिति के प्रभाव के तहत, अगले दो दिनों में तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में भारी गिरावट के साथ काफी व्यापक बारीश हो सकती हैं। ओडिशा, दक्षिण असम और मेघालय में बुधवार सुबह घने कोहरे की भी संभावना है। दिल्ली में आज दिनभर हल्की बारिश के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।
मुंबई में सुहाना रहेगा मौसम
इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, मुंबई में, 22 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के बीच के तापमान के साथ मौसम सुहाना रहेगा बादल साफ रहेंगे और धूप निकलेगी।
27 नवंबर को इन क्षेत्रों में हो सकती है बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर को उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, के क्षेत्रों में हो ओलावृष्टि के साथ-साथ बिजली कड़कने की भी संभावना हैं। वहीं, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। तटीय तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल औप आंध्र प्रदेश के कई स्थानों पर अधिक बारिश हो सकती है।