Weather Forcast: केरल सहित कई राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि केरल में बारिश जारी रहने की संभावना है। IMD ने केरल राज्य में बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की।
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि केरल में बारिश जारी रहने की संभावना है। IMD ने केरल राज्य में बारिश जारी रहने की संभावना व्यक्त की। साथ ही तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने ट्वीट कर बताया कि केरल - इडुक्की (पेपरमेड) -176 मिमी, कन्नूर (इरिकुर) -173, कासरगोड (वेल्लारिकुंडु) -162, कोट्टायम (पूंजर) -141, कोट्टायम (कुमारकोम) -82, कोझीकोड (कक्कयम) -258, पलक्कड़ (अदक्कड़) -117, पठानमथिट्टा (सीठाठोडे) -111, वायनाड (पडिनजराथरा_डैम) -158, कोल्लम (वलियापदम) -51, एर्नाकुलम (उत्तर पर्वतार) -129, अल्लपुझा (कंजिकझी) -79, त्रिशूर (पोराल्क्थुथु) वारिश होने की संभावना है।
साथ ही मौसम विभाग ने गुजरात, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इससे पहले शुक्रवार को कहा है कि बरसात के चार महीने के मौसम के दूसरे हिस्से में मानसून सामान्य रह सकता है।
मौसम विभाग ने 2020 में दक्षिण पश्चिम मानसून के दूसरे हिस्से (अगस्त-सितंबर) के दौरान वर्षा के अपने दीर्घकालिक पूर्वानुमान में कहा कि अगस्त में लंबी अवधि में वर्षा के औसत (एलपीए) की 97 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के 17 जिलों के लगभग 666 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। शारदा, राप्ती और घाघरा नदियां अलग-अलग जगहों पर खतरे के निशान को पार कर गई हैं। वहीं बिहार और असम पहले ही बारिश के कारण आई बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। फिलहाल, बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते केरल और कर्नाटक के लोग बुरी तरह से प्रभावित हैं।