Move to Jagran APP

अयोध्या में मंदिर निर्माण 25 मार्च से, रामनवमी पर अयोध्या में जुटेंगे लाखों श्रद्धालु ajmer news

विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि राम मंदिर निर्माण जनभागीदारी के लिए 25 मार्च को राम नवमी से 8 अप्रैल हनुमान जयंती तक देश में अभियान चलाएंगे।

By Vijay KumarEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 08:32 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 08:32 PM (IST)
अयोध्या में मंदिर निर्माण  25 मार्च से, रामनवमी पर अयोध्या में जुटेंगे लाखों श्रद्धालु ajmer news
अयोध्या में मंदिर निर्माण 25 मार्च से, रामनवमी पर अयोध्या में जुटेंगे लाखों श्रद्धालु ajmer news

अजमेर, जेएनएन। विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि राम मंदिर निर्माण जनभागीदारी के लिए 25 मार्च को राम नवमी से 8 अप्रैल, 2020 हनुमान जयंती तक देश में अभियान चलाया जाएगा। रामनवमी पर अयोध्या में लाखों श्रद्धालु जुटेंगे। उन्होंने कहा कि देश के मौजूदा हालातों पर विहिप की नजर है। कुछ अपने राजनीतिक स्वार्थों की वजह से संशोधित नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं, जबकि इस कानून से देश के किसी भी मुसलमान की नागरिकता नहीं छीनेगी।

prime article banner

मिलिंद पांडे गुरुवार को अजमेर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन की दृष्टि से देशभर में विहिप के तीस लाख कार्यकर्ता सक्रिय हैं। इनमें से राजस्थान में एक लाख कार्यकर्ता हैं। अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए विहिप ने कभी भी कोई राशि एकत्रित नहीं की। पूर्व में रामजन्म भूमि न्यास के माध्यम से करीब सात करोड़ रुपए एकत्रित किए गए थे। इस राशि से ही मंदिर निर्माण के पत्थर खरीदे गए हैं। अब यही पत्थर (शिलाएं) मंदिर निर्माण में काम आएंगे। न्यास का काम भी पारदर्शिता के साथ है। कोई भी व्यक्ति एकत्रित राशि और खर्च के बारे में जानकारी ले सकता है। परांडे ने माना कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए विहिप ने देशभर में जन आंदोलन चलाया है और उसी का परिणाम है कि आज भव्य मंदिर बनने जा रहा है। पूर्व में भी देश के तीस लाख स्थानों पर जन जागरण किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केन्द्र सरकार ने हाल ही में जो ट्रस्ट बनाया है उसमें सभी सदस्य रामभक्त हैं। श्रद्धालु ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में साीधे राशि जमा करवा सकते हैं।

मंदिर का निर्माण क्या किसी देशी विदेशी कंस्ट्रेक्शन कंपनी से करवाया जाएगा? के सवाल पर परांडे ने कहा कि इसके लिए पूर्व आईएएस नृपेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में एक उपसमिति बनाई गई है। यह समिति ही अंतिम फैसला करेगी। परांडे ने महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के सहयोग से चलने वाली शिवसेना की सरकार के कामकाज पर भी टिप्पणी की। अफगानिस्तान को लेकर आतंकी संगठन तालिबान और अमरीका के मध्य हुए समझौते के संबंध में विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि भारत सरकार को भारतीय नागरिकों के हितों का ख्याल रखना चाहिए।

परांडे अजमेर में पुष्कर रोड स्थित विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी आनंद अरोड़ा के निवास पर ठहरे हैं यही पर परांडे ने विहिप के कार्यकर्ताओं और साधु संतों से बातचीत की। मंदिर निर्माण को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश भी दिए। अजमेर पहुंचने पर विभाग मंत्री शशि प्रकाश इंदौरिया, लेखराम सिंह राठौड़, सत्यनारायण भंसाली आदि ने स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.