Move to Jagran APP

रक्षा बंधन के खास अवसर पर उप राष्ट्रपति नायडू ने 'बहन' सुषमा स्वराज को किया याद

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें दिवंगत केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज अपने भाई नायडू को राखी बांधकर माथे पर टीका लगा रही हैं। उन्होंने लिखा कुछ बंधन इतने प्यारे और मजबूत होते हैं कि उन्हें समय के साथ विराम नहीं दिया जा सकता।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Mon, 23 Aug 2021 01:52 AM (IST)Updated: Mon, 23 Aug 2021 01:52 AM (IST)
रक्षा बंधन के खास अवसर पर उप राष्ट्रपति नायडू ने 'बहन' सुषमा स्वराज को किया याद
उप राष्ट्रपति को राखी बांधती हुई दिवंगत केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज

नई दिल्ली, प्रेट्र। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि रक्षाबंधन के दिन 'बहन' सुषमा स्वराज की बहुत याद आ रही है। नायडू सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी के एक ट्वीट का जवाब दे रहे थे।

loksabha election banner

बांसुरी ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें दिवंगत केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज अपने 'भाई' नायडू को राखी बांधकर माथे पर टीका लगा रही हैं। उन्होंने लिखा, 'कुछ बंधन इतने प्यारे और मजबूत होते हैं कि उन्हें समय के साथ विराम नहीं दिया जा सकता। सभी को रक्षाबंधन की शुभकामना।'

अभिवादन का जवाब देते हुए नायडू ने ट्वीट किया, '.. कुछ बंधन समय से आगे निकल जाते हैं.. मेरी बहन सुषमा जी की बहुत याद आती है, खासकर आज।' सुषमा स्वराज का छह अगस्त, 2019 को निधन हो गया था।

इससे पहले उपराष्ट्रपति ने बेंगलुरु में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने लोगों से महिलाओं की गरिमा को बनाए रखने और उनके लिए हर समय एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

वेंकैया नायडू ने 12 भाषाओं में दी रक्षाबंधन की बधाइयां

उप राष्ट्रपति ने सदियों पुरानी भारतीय परिवार व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह हमें वृद्धजनों का सम्मान करना सिखाती है और युवाओं में साझा और देखभाल करने की भावना पैदा करती है। यह बताते हुए कि बहनें घर में आनंद और खुशियां लाती हैं, उन्होंने कहा कि कई भारतीय उत्सव हैं जो पारिवारिक संबंधों को मनाते हैं व एकता के बंधन को मजबूत करते हैं। इसके साथ ही नायडू ने ट्वीट करके कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, मराठी, कोंकणी, ओड़िया, बंगाली, असमिया, गुजराती, पंजाबी सहित 13 भाषाओं में रक्षाबंधन की बधाइयां दीं।

गौरतलब है कि रविवार को देशभर में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य बड़े नेताओं ने राखी के अवसर पर शुभकामनाएं संदेश दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.