Move to Jagran APP

कम होती कृषि योग्य भूमि का विकल्प हो सकती है वर्टिकल खेती

जयपुर स्थित सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में पिछले एक साल से वर्टिकल खेती पर रिसर्च हो रही है और परिणाम बहुत ही सकारात्मक आए हैं।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 07:10 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 07:48 PM (IST)
कम होती कृषि योग्य भूमि का विकल्प हो सकती है वर्टिकल खेती
कम होती कृषि योग्य भूमि का विकल्प हो सकती है वर्टिकल खेती

जागरण संवाददाता, जयपुर। आबादी बढ़ने के साथ कम होती कृषि योग्य भूमि को देखते हुए जयपुर में वर्टिकल खेती (खड़ी खेती) का सफल प्रयोग किया जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाओं का उपयोग नहीं होता यानि उत्पादन पूरी तरह आर्गेनिक है।

loksabha election banner

जयपुर स्थित सुरेश ज्ञान विहार विश्वविद्यालय में पिछले एक साल से वर्टिकल खेती पर रिसर्च हो रही है और परिणाम बहुत ही सकारात्मक आए हैं। इस शोध के बाद आम लोग अपनी छतों पर भी अपने उपयोग लायक सब्जियां पैदा कर सकेंगे। इसके लिए न तो मिट्टी की जरूरत होगी और न तेज धूप की। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च के शोधार्थी कृषि विज्ञानी अभिषेक शर्मा के मार्गदर्शन में यह प्रयोग कर रहे हैं। यहां टमाटर, चिली, कॉली फ्लावर, ब्रोकली, चीनी कैबेज, पोकचाई, बेसिल, रेड कैबेज का उत्पादन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: शिरडी के साईंबाबा ट्रस्ट में आइएएस अफसर बनेगा सीईओ

विश्वविद्यालय के चैयरमेन सुनील शर्मा ने बताया कि अभी प्रारंभिक स्तर पर सब्जियों का उत्पादन होने लगा है लेकिन जल्दी ही अन्य कृषि उत्पादों के लिए शोध शुरू किए जा रहे है। दावा है कि राजस्थान में यह पहला शोध है जो पूरी तरह से सफल रहा है। आने वाले समय में पूरे पश्चिमी भारत में कम वर्षा वाले क्षेत्रों यह शोध कारगर साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: ...जब सात वर्ष की मासूम पार्वती को मिली नई जिंदगी

केंद्र के कोऑर्डिनेटर अभिषेक शर्मा ने बताया की हाइड्रोपोनिक तकनीक से कम पानी और बिना मिट्टी की इस फसल की पैदावार रोगरहित होती है। साथ ही इसमें किसी तरह की रसायन खाद का उपयोग नहीं किया जा रहा है। ऑर्गेनिक होने के कारण ये सब्जियां थोड़ी महंगी हो सकती हैँ।

क्या है ये तकनीक

वर्टिकल खेती को सामान्य भाषा में खड़ी खेती भी कह सकते हैं। यह खुले में हो सकती है और इमारतों व अपार्टमेंट की दीवारों का उपयोग भी छोटी-मोटी फसल उगाने के लिए किया जा सकता है। वर्टिकल फार्मिग एक मल्टी लेवल प्रणाली है। इसके तहत कमरों में एक बहु-सतही ढांचा खड़ा किया जाता है, जो कमरे की ऊंचाई के बराबर भी हो सकता है। वर्टिकल ढांचे के सबसे निचले खाने में पानी से भरा टैंक रख दिया जाता है।

टैंक के ऊपरी खानों में पौधों के छोटे-छोटे गमले रखे जाते हैं। पंप के जरिए इन तक काफी कम मात्रा में पानी पहुंचाया जाता है। इस पानी में पोषक तत्व पहले ही मिला दिए जाते हैं। इससे पौधे जल्दी-जल्दी बढ़ते हैं। एलइडी बल्बों से कमरे में बनावटी प्रकाश उत्पन्न किया जाता है। इस प्रणाली में मिट्टी की जरूरत नहीं होती। इस तरह उगाई गई सब्जियां और फल खेतों की तुलना में ज्यादा पोषक और ताजे होते हैं। अगर ये खेती छत की जाती है तो इसके लिए तापमान को नियंत्रित करना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.