Move to Jagran APP

Vande Bharat Mission : रूस से 143 भारतीयों को लेकर इंदौर पहुंचा एयर इंडिया का विमान

मॉस्को से आज वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की उड़ान से 143 भारतीयों को देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डे लाया गया।

By Neel RajputEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 06:23 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 06:23 PM (IST)
Vande Bharat Mission : रूस से 143 भारतीयों को लेकर इंदौर पहुंचा एयर इंडिया का विमान
Vande Bharat Mission : रूस से 143 भारतीयों को लेकर इंदौर पहुंचा एयर इंडिया का विमान

इंदौर, एएनआइ। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लागू लॉकडाउन के चलते कई भारतीय नागरिक विदेशों में फंसे हैं। गुरुवार को रूस से 143 भारतीयों को अपने देश वापस लाया गया है, ये सभी लोग मध्य प्रदेश से हैं। इन्हें मॉस्को से आज वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की उड़ान से यहां देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डे लाया गया। बता दें कि कोरोना संकट के कारण लगे प्रतिबंधों के चलते दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन की शुरूआत की गई थी। 

loksabha election banner

इंदौर के कोरोना वायरस नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने न्यूज एजेंसी एएनआइ को बताया, "3:35 बजे, मॉस्को से 143 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान वंदे भारत मिशन के तहत इंदौर के हवाई अड्डे पर  उतरा। इनमें से 24 यात्री इंदौर से थे और उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया गया है।" उन्होंने कहा कि अन्य यात्रियों को उनके संबंधित जिलों में स्थित क्वारंटाइन सेंटर्स में भेजा जाएगा।

140 भारतीय पहुंचे पंजाब

इससे कुछ दिन पहले वंदे भारत मिशन के तहत ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) से दिल्ली होते हुए एक स्पेशल फ्लाइट के जरिए 140 भारतीयों को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचाया गया था। फ्लाइट में आने वाले यात्री पंजाब के अलग-अलग जिलों से थे। बता दें कि लॉकडाउन के बाद ये सभी लोग न्यूजीलैंड में फंस गए थे, अब न्यूजीलैंड में स्थिति सामान्य होने के बाद ये लोग अपने देश वापस आए हैं। यात्रियों ने भारत पर पहुंचने पर खुशी जाहिर की और भारत सरकार का धन्यवाद किया।

3 जुलाई से चौथा चरण शुरू

'वंदे भारत मिशन' के चौथे चरण की शुरूआत 3 जुलाई से होने जा रही है। बता दें कि 'वंदे भारत मिशन' और 'ऑपरेशन समुद्र सेतु' के तहत अब तक 2.63 लाख भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा चुका है। एयर इंडिया के एक आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, वंदे भारत मिशन के चौथे चरण की शुरुआत 3 जुलाई से होगी, जो 15 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान 17 देशों से 170 उड़ानों का संचालन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.