Move to Jagran APP

वाशिंगटन से दिल्ली के लिए 206 भारतीय स्पेशल फ्लाइट से रवाना

वंदे भारत मिशन के तहत एक विशेष उड़ान वाशिंगटन से दिल्ली के लिए 206 फंसे भारतीयों को लेकर रवाना हुई।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 02:22 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 02:22 PM (IST)
वाशिंगटन से दिल्ली के लिए 206 भारतीय स्पेशल फ्लाइट से रवाना
वाशिंगटन से दिल्ली के लिए 206 भारतीय स्पेशल फ्लाइट से रवाना

वाशिंगटन, एएनआइ। वंदे भारत मिशन के तहत एक विशेष उड़ान वाशिंगटन से दिल्ली के लिए 206 फंसे भारतीयों को लेकर रवाना हुई। भारत के दूतावास ने ट्वीट करते हुए बताया कि आज AI-104 IAD-Delhi 206 यात्रियों के साथ वाशिंगटन से रवाना हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने यूएस दूतावास को बधाई दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दी। 

loksabha election banner

7 मई से शुरू हुआ यह मिशन अपने तीसरे चरण में है। हालिया चरण 11 जून को शुरू हुआ है। गुरुवार को 3,64,209 लोग इस मिशन के तहत भारत लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। 

वंदे भारत मिशन के पहले तीन चरणों में 5 महाद्वीपों के 50 से अधिक देशों से ऑपरेशन के लिए लगभग 875 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें निर्धारित की गई थी। अब तक इनमें से 700 से अधिक उड़ानें भारत में पहुंच चुकी हैं, जो लगभग 150000 भारतीयों को वापस ला चुकी है। बता दें कि भारत सरकार ने उन भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए अतिरिक्त उड़ान सेवाओं को भी मंजूरी दी है जो अभी भी विदेश में फंसे हुए हैं।

बता दें कि वंदे भारत मिशन का अगला चरण तीन जुलाई से शुरू होगा। इसके तहत 17 देशों से भारतीय की वतन वापसी होगी। गौरतलब है कि चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस के चलते पूरी संकट से जूझ रही है। इस वायरस से बचने के लिए अभी तक कोई कारगर समाधान नहीं मिल पाया है। ऐसे प्रभावित देशों ने अपने यहां पर लॉकडाउन लगाया, जिसके चलते देश-विदेश में काफी संख्या में लोग फंस गए। 

ऐसे लोगों की मदद के लिए भारत सरकार की तरफ से वंदे भारत मिशन ऑपरेशन सेतु अभियान चलाया गया। इस अभियान के जरिए काफी संख्या में लोगों की भारत वापसी भी हुई है। फिलहाल देश में कोरोना से 5 लाख 29 हजार के पार संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 16 हजार पार गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.