उत्तर प्रदेश को बेस्ट इंडियन डेस्टिनेशन फॉर कल्चर अवार्ड
पर्यटन क्षेत्र की अग्रणी पत्रिका लोनली प्लैनेट द्वारा किए गए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण में पर्यटकों द्वारा उत्तरप्रदेश को पहली पसंद बताया।
राज्य ब्यूरो मुंबई। देसी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में आगे रहे उत्तरप्रदेश को बेस्ट इंडियन डेस्टिनेशन फॉर कल्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रदेश की ओर से यह अवार्ड सोमवार शाम राज्य प्रमुख सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन नवनीत सहगल ने ग्रहण किया ।
मुंबई में उत्तरप्रदेश के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बिमलेश कुमार औदीच्य के अनुसार मुख्यमंत्री अखिलेश कुमार यादव के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने आक्रामक प्रचार – प्रसार की रणनीति पर काम शुरू किया है। जिसके सकारात्मक परिणाम भी नजर आने लगे हैं। इसी का नतीजा है कि पर्यटन क्षेत्र की अग्रणी पत्रिका लोनली प्लैनेट द्वारा किए गए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण में पर्यटकों द्वारा उत्तरप्रदेश को इस अवार्ड के लिए पहली पसंद बताया गया है।
पढ़ेंः पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा रोहतांग