Move to Jagran APP

जानें, कांग्रेस के पंथनिपेक्षता पर देश के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी ने क्‍या कहा, भाजपा को बताया सेकुलर पार्टी

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस का पंथनिरपेक्षवाद दरअसल वोट हथियाने की मशीन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे अधिक पंथनिरपेक्ष पार्टी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंथनिरपेक्षता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के सबसे बड़े प्रतीक हैं।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 06:13 PM (IST)
जानें, कांग्रेस के पंथनिपेक्षता पर देश के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी ने क्‍या कहा, भाजपा को बताया सेकुलर पार्टी
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस का पंथनिरपेक्षवाद दरअसल 'वोट हथियाने की मशीन' है। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस का पंथनिरपेक्षवाद दरअसल 'वोट हथियाने की मशीन' है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे अधिक पंथनिरपेक्ष पार्टी है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंथनिरपेक्षता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के सबसे बड़े प्रतीक हैं। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मुसलमानों का मजबूत समर्थन दिख रहा है। हालांक‍ि, कांग्रेस ने अभी तक नकवी के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

loksabha election banner

कांग्रेस के लिए पंथनिरपेक्षता का अर्थ केवल वोटों को हथियाने की मशीन

नकवी ने रविवार को एक साक्षात्कार में कहा कि असम में कांग्रेस का गठबंधन बदरुद्दीन अजमल की ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, पश्चिम बंगाल में इंडियन सेकुलर फ्रंट और केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से है। लेकिन इन गठबंधनों से कांग्रेस पार्टी की सांप्रदायिक झोली पर पंथनिरपेक्षता के लेबल वाली नीति की पोल खुल गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए पंथनिरपेक्षता का अर्थ केवल वोटों को हथियाने की मशीन भर है। जबकि हमारे लिए यह समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता है। इसीलिए अब कांग्रेस अलग-थलग पड़ती जा रही है।

समता के सिद्धांत का पीएम मोदी सबसे बेहतर उदाहरण

उन्‍होंने कहा कि चूंकि अब उसके पास न कहने को कुछ है और ना ही दिखाने के लिए कोई उपलब्धि है। भाजपा को किसी भी अन्य राजनीतिक दल से अधिक पंथनिरपेक्ष बताते हुए नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पंथनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्धता एक आदर्श है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी वह प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सत्ता में आने के बाद संविधान के प्रति नतमस्तक होना जरूरी समझा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने उन्हें वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया वह सभी उनके लिए बराबर हैं। समग्रता की मानसिकता और पंथनिरपेक्ष सोच के लिए पीएम मोदी से बेहतर कोई उदाहरण हो ही नहीं सकता है।-


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.