केंद्र ने जारी की कचरा मुक्त शहरों की लिस्ट, छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर सबसे स्वच्छ शहर
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि करनाल नई दिल्ली तिरुपति विजयवाड़ा चंडीगढ़ भिलाई नगर और अहमदाबाद ‘3- स्टार कूड़ा मुक्त रेटिंग’ वाले शहरों में हैं।
नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्र द्वारा कचरा मुक्त स्टार रेटिंग के परिणामों की घोषणा की गई है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा की गई घोषणा में छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर, गुजरात में राजकोट, कर्नाटक में मैसूर, एमपी में इंदौर और महाराष्ट्र में नवी मुंबई को 5-स्टार रेटिंग मिली है।
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि करनाल, नई दिल्ली, तिरुपति, विजयवाड़ा, चंडीगढ़, भिलाई नगर और अहमदाबाद ‘3- स्टार कूड़ा मुक्त रेटिंग’ वाले शहरों में हैं। जबकि अहमदाबाद, करनाल, नई दिल्ली, चंडीगढ़, भिलाई नगर,तिरुपति, विजयवाड़ा 3 स्टार कचरा मुक्त रेटिंग में शामिल किए गए हैं जबकि दिल्ली कैंट, वडोदरा, रोहतक 'वन-स्टार कचरा मुक्त शहर' हैं।
अम्बिकापुर नगर निगम पूरे देश में बना नंबर-1
स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ के अम्बिकापुर शहर ने एक बार फिर पूरे देश में नाम रौशन किया है। राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की नई रिपाेर्ट में पांच स्टार रेटिंग के साथ अम्बिकापुर को इस सूची में पहले स्थान पर जगह मिली है। हरदीप सिंह पुरी द्वारा जारी कचरा मुक्त स्टार रेटिंग लिस्ट में छत्तीसगढ का अम्बिकापुर शहर पहले स्थान पर है। इससे पहले पिछले की रेटिंग में अम्बिकापुर को देश में दूसरा स्थान मिला था। मध्यप्रदेश का इंदौर शहर पिछले वर्ष इस सूची में पहले पायदान पर था। पांच स्टार रेटिंग पाने वाले देश के सबसे स्वच्छ शहरों में गुजरात से राजकोट, कर्नाटक से मैसूर, मध्यप्रदेश से इंदौर और महाराष्ट्र से नवी मुंबई शामिल हैं।
अम्बिकापुर के महिला स्व सहायता समूह द्वारा डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन का काम किया जाता है। इसके साथ ही यहां बडे पैमाने पर शहर से रोजाना निकलने वाले कचरे को रीसाइकिल किया जाता है। कचरा संग्रहण और पुनरचक्रण की इस प्रणाली की पूरे देश सहित दुनियाभर में तारीफ हुई है और अब अम्बिकापुर नगर निगम की तर्ज पर छत्तीसगढ के बाकी नगर निगमों में भी इस प्रणाली को लागू किया गया है। इसके साथ ही अम्बिकापुर शहर ने ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के अलावा वेस्ट वाटर के पुनरचक्रण की भी प्रणाली विकसित की है। यहां बडे पैमाने पर ड्रेनेज वाटर को शुद्ध कर वापस उपयोग के योग्य बनाया जा रहा है। अम्बिकापुर शहर की इस उपलब्धी ने पूरे छत्तीसगढ राज्य को गौरवान्वित किया है।