Move to Jagran APP

ICMR COVID Vaccine Portal: देश में वैक्सीन की जानकारी के लिए पोर्टल हुआ लांच, स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

ICMR COVID Vaccine Portal भारत में फिलहाल तीन कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है। यह तीनों वैक्सीन ट्रायल के अलग-अलग चरणों में हैं। इन तीन कोरोना वैक्सीन में भारत बायोटेक-आइसीएमआर की कोवैक्सिन (COVAXIN) जायडल कैडिला की जाइकोव-डी (ZyKov-D) और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका की कोविशील्ड (Covishield) है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 01:16 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 01:39 PM (IST)
ICMR COVID Vaccine Portal: देश में वैक्सीन की जानकारी के लिए पोर्टल हुआ लांच, स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोविड वैक्सीन पोर्टल लॉन्च किया। फोटो - प्रतीकात्मक

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन से जुड़ी सभी जानकारी अब आपको एक पोर्टल पर मिलेगी। देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थान, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने इस वैक्सीन पोर्टल को तैयार किया है। इस पोर्टल को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज लांच कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए कोविड-19 वैक्सीन पोर्टल का उद्घाटन किया है। 

prime article banner

इस पोर्टल पर भारत में वैक्सीन विकास से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी। समय के साथ, विभिन्न बीमारियों की रोकथान के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी टीकों के लिए उपलब्ध डाटा के साथ इस वेब पोर्टल पर अन्य संबंधित जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

गौरतलब है कि भारत में फिलहाल तीन कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है। यह तीनों वैक्सीन ट्रायल के अलग-अलग चरणों में हैं। भारत में तीन कोरोना वैक्सीन- भारत बायोटेक-आइसीएमआर की कोवैक्सिन (COVAXINE), जायडल कैडिला की जाइकोव-डी (ZyKov-D) और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका की कोविशील्ड (Covishield) है।

भारत की पहली स्वदेशी कोरोनी वैक्सीन जो भारत बायोटेक वैक्सीन' (Bharat Biotech Vaccine) है, उसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। दूसरी वैक्सीन फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जायडस कैडिला (Zydus Cadilla) की है। कंपनी एक डीएनए वैक्सीन पर काम कर रही है।

भारत में तीसरी वैक्सीन एक रिकॉम्बिनेंट ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी वैक्सीन' है जो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा निर्मित की जा रही है। इसे देश के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल (DCGI) की ओर से दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी मिल चुकी है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, ICMR वैक्सीन पोर्टल में COVID-19 वैक्सीन, भारत की पहल, आम जनता के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (जो क्षेत्रीय भाषा में प्रस्तुत किए जाएंगे) जैसे सेक्शन होंगे। वैक्सीन पोर्टल, कोरोना वैक्सीन से संबंधित जानकारी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल से वैक्सीन को लेकर चल रहे शोध और क्लीनिकल ट्रायल से संबधित जानकारियों को लोग आसानी से जान सकेंगे। उन्होंने कहा कि पहली वैक्सीन अगले साल की पहली तिमाही में आ सकती है।

 कहा कि आज का दिन आइसीएमआर के लिए ऐतिहासिक है। इस संस्थान से जुड़े विज्ञानी दूसरे विज्ञानियों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इस संस्थान ने चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

ICMR का 108 साल का इतिहास

स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के 100 साल के इतिहास से संबंधित एक स्मारिका को भी जारी किया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस मौके पर कहा कि आइसीएमआर (ICMR) के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज ICMR के इतिहास के 100 साल की टाइमलाइन को जारी करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह ICMR से  जुड़े वैज्ञानिकों का योगदान स्मरण कराता है और भविष्य के वैज्ञानिकों के लिए एक प्रेरणा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.