Move to Jagran APP

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की दो करोड़ से ज्यादा डोज : केंद्र

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी कोरोना वैक्सीन की दो करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं। इन्हें अगले तीन दिन के भीतर तीन लाख और डोज मिल जाएंगी।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Mon, 17 May 2021 09:50 PM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 12:19 AM (IST)
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की दो करोड़ से ज्यादा डोज : केंद्र
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी कोरोना वैक्सीन की दो करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।

नई दिल्ली, पीटीआइ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी कोरोना वैक्सीन की दो करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं। इन्हें अगले तीन दिन के भीतर तीन लाख और डोज मिल जाएंगी। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 20 करोड़ 76 लाख 10 हजार 230 डोज बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया है। 

loksabha election banner

18 करोड़ 71 लाख से ज्‍यादा डोज का इस्‍तेमाल 

सोमवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 16 मई तक 18 करोड़ 71 लाख 13 हजार 705 डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है, जिसमें बर्बाद हुई डोज भी शामिल हैं। इस तरह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी दो करोड़ चार लाख 96 हजार 525 डोज उपलब्ध हैं। तीन दिन के भीतर इन्हें 2,94,660 डोज और मिल जाएंगी।

राज्‍योें को दी जा रही हर तरह की मदद 

कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को वैक्सीन के अलावा और भी कई तरह की मदद दी जा रही है। केंद्र ने आगे भी राज्यों को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराते रहने का भरोसा दिलाया है।

रेलवे के 4.32 लाख कर्मचारियों को लगी कोविड वैक्‍सीन 

इस बीच रेलवे ने कहा है कि अब तक रेलवे के करीब 4.32 लाख कर्मचारियों को कोविड-19 की वैक्‍सीन लगा दी गई है। बाकी कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए राज्यों पर जोर डाला जा रहा है। मालूम हो कि हाल ही में सरकार ने राज्यों को पत्र लिखकर कहा था कि वे अपने कोटे के नि:शुल्क टीकों का इस्‍तेमाल केवल सरकार द्वारा तय किए अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों अथवा 45 साल से ज्‍यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए करें।

सोमवार को 14.8 लाख डोज लगाई गईं

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से देर रात जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को रात आठ बजे तक लाभार्थियों को 14,79,592 डोज लगाईं। इनको मिलाकर अब तक 18.44 डोज दी जा चुकी हैं। इनमें से 18-44 वर्ष आयुवर्ग के 59.32 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई हैं। 45 साल से अधिक उम्र के 11.32 करोड़ को पहली और 2.62 करोड़ को दूसरी डोज दी गई हैं। इसी तरह लाभार्थियों में 96.58 लाख स्वास्थ्यकर्मी (पहली डोज), 66.52 लाख स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी डोज), 1.44 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली डोज) और 82.16 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स (दूसरी डोज) भी शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.