युवती को निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधा
उदयपुर। एक बार फिर राजस्थान के उदयपुर में इंसानियत अपना दम तोड़ती हुई दिखाई दी। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का दावा करने वाले भारतीय समाज को तालिबानी फरमान दीमक की तरह खा रहा है। राजस्थान के उदयपुर में एक प्यार करने वाले जोड़ों को तालिबानी अंदाज में सजा दी गई है।
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग भाग जाने वाली युवती को सरेआम निर्वस्त्र कर पेड़ से बाध दिया। इस युवती को प्रेमी के साथ पूरे गांववालों के सामने निर्वस्त्र कर पीटा गया। दोनों के बाल भी काट दिए गए।
15 दिनों पहले महिला अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। इस घटना से खपा गाववालों ने महिला को सजा देने की ठान ली थी। इसलिए महिला को पकड़कर उसके साथ यह बदसुलूकी की गई।
जोड़ों को गाव के चौपाल में सबके सामने बिठाया गया। 4 घटे तक बैठाने के बाद मामले की खबर पुलिस तक पहुंची, लेकिन तालिबानी मानसिकता वाले इन लोगों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है।
बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने भी दोनों की पिटाई की गई। जैसे-तैसे पुलिस ने हालात पर काबू पाया। हालांकि पंचायत ने पुलिस को इस मामले से दूर रहने की सलाह भी दे डाली।
इस विषय में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा ममता शर्मा ने बताया कि इस तरह की घटना राजस्थान में कोई नई बात नहीं है। ऐसा कई बार हुआ है कि महिला को सरेआम बाजार में शर्मसार होना पड़ा है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम आज या कल राजस्थान के लिए रवाना हो रही है।
इन दिनों तालिबानी फरमान देश में सिर चढ़कर बोल रहा है। नैतिकता और रिवाज के नाम पर इस तरह के फरमान समाज के ठेकेदार सुनाते रहे हैं और इस तरह की हरकतों पर रोक लगाने का साहस किसी के पास नहीं होता है। उल्टा इस मानसिकता को सियासी संरक्षण मिलता रहा है जिसकी वजह से ये सोच कम होने की वजह से और बुलंद होती जा रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर