Move to Jagran APP

कोयंबटूर में तीन मंदिरों के बाहर मिले जलते हुए टायर, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। साथ ही 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 09:09 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 09:09 AM (IST)
कोयंबटूर में तीन मंदिरों के बाहर मिले जलते हुए टायर, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
कोयंबटूर में तीन मंदिरों के बाहर मिले जलते हुए टायर, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोयंबटूर, प्रेट्र। शहर स्थित तीन मंदिरों के सामने शनिवार को जलते हुए टायर पाए जाने से तनाव उत्पन्न हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदूवादी संगठनों ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। समाज सुधारक ईवी रामासामी 'पेरियार' की प्रतिमा पर भगवा रंग पोते जाने के एक दिन बाद यह घटना घटी है। स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसमें आज सुबह पास के गैराज के बाहर पड़े एक पुराने टायर को ले जाकर उसे मकालीअम्मन मंदिर के सामने जलाते हुए एक व्यक्ति को देखा गया।                                                                             

loksabha election banner

पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति ने वहां एक बोर्ड को नुकसान पहुंचाया और बल्ब को तोड़ दिया। जलते हुए टायर के धुएं से मंदिर के सामने लगा एक त्रिशूल काला पड़ गया। इस घटना का समाचार फैलते ही भाजपा, हिंदू मुन्नानी, विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता क्षेत्र में जमा हो गए और दोषियों की गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। संगठनों ने 24 घंटे के अंदर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की आशंका से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने कहा कि दूसरी घटना में रेलवे स्टेशन के समीप विनायकर मंदिर के सामने एक जलता हुआ टायर पाया गया। तीसरी घटना नेल्लमपलायम क्षेत्र में हुई जहां सेल्वाविनायकर मंदिर के सामने जलता हुआ टायर मिला। तमिलनाडु भाजपा की उपाध्यक्ष वनती श्रीनिवासन ने शहर के पुलिस आयुक्त से शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आग्रह किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.