विदिशा में दो मंजिला मकान ढहा, मलबे से तीन लोगों को बचाया गया
मध्य प्रदेश के विदिशा में दो मंजिला मकान गिर जाने से अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। बचाव अभियान जारी है
By Srishti VermaEdited By: Published: Mon, 30 Jul 2018 02:20 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 02:36 PM (IST)
विदिशा (एएनआई)। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में 2 मंजिला मकान के गिरने की खबर सामने आई है। मलबे में दबे तीन लोगों को अब तक बचाया जा चुका है। बचाव अभियान जारी है। घटना विदिशा जिले के गुलाबगंज की है। बताया जाता है कि यहां अचानक एक दो मंजिला मकान ढहने से हड़कंप मच गया। मकान गिरने की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक, मलबे में दबे तीन लोगों अब तक निकाल लिया गया है जबकि कई और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस के जवान भी राहत एवं बचाव कार्य में लग गए। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग काफी पुरानी हो चुकी थी और बारिश के चलते कमजोर होकर यह गिर गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें