Move to Jagran APP

नाइजीरिया में दो भारतीय नागरिक अगवा

नाईजीरिया के जीबोको शहर से दो भारतीयों का अपहरण हो गया है। अगवा किए गए एम. साई श्रीनिवासन विशाखापत्तन के रहने वाले हैं।

By Manish NegiEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 04:16 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 04:28 AM (IST)
नाइजीरिया में दो भारतीय नागरिक अगवा

विशाखापत्तनम, (पीटीआई)। संदिग्ध आतंकियों ने उत्तर मध्य नाइजीरिया के जीबोको शहर से दो भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया। अगवा किए गए एक व्यक्ति के परिजनों यह जानकारी दी।

loksabha election banner

अगवा किए गए एम. साई श्रीनिवासन विशाखापत्तन के रहने वाले हैं। वह जीबोको में डैनगोटे सीमेंट कंपनी में बतौर सिविल इंजीनियर तीन साल से काम कर रहे हैं। श्रीनिवासन और उनके सहयोगी अनीश शर्मा बुधवार शाम अपने निवास से सीमेंट प्लांट पर जा रहे थे तभी हथियारबंद लोगों ने उन्हें अगवा कर लिया।

श्रीनिवासन के परिजनों ने जिलाधिकारी से मिलकर दोनों की रिहाई के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी एन. युवराज ने बताया कि जिला प्रशासन ने इस संबंध में विदेश मंत्रालय और नाइजीरिया स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि नाइजीरियाई अधिकारियों ने उनका पता लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। श्रीनिवासन की पत्नी एम. ललिता ने कहा कि बुधवार को पति से संपर्क नहीं हो पाया। फिर गुरुवार सुबह प्लांट के अधिकारियों से उनके अपहरण की जानकारी मिली।

नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों की कैद से भारतीय रिहा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.