Move to Jagran APP

कर्नाटक: मंगलुरु तट के पास नाव डूबने से बड़ा हादसा, तीन मछुआरे डूबे; तीन लापता की तलाश जारी

मंगलुरु में तट के पास अरब सागर में मछली पकड़ने गई एक नाव के डूबने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन मछुआरे डूब गए। तीन मछुआरे अभी भी लापता हैं जबकि 16 को बचा लिया गया है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 07:53 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 12:02 PM (IST)
कर्नाटक: मंगलुरु तट के पास नाव डूबने से बड़ा हादसा, तीन मछुआरे डूबे; तीन लापता की तलाश जारी
मंगलुरु में तट के पास नाव डूबने से बड़ा हादसा। (फोटो: एएनआइ)

मंगलुरु , एएनआइ। मंगलुरु में तट के पास एक नाव के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार को मंगलुरु तट से अरब सागर में मछली पकड़ने गई एक नाव डूब गई। कर्नाटक के मंगलुरु में तट के पास नाव डूबने से हुए हादसे में एक और मछुआरे का शव बरामद किया गया है। इसके साथ अभी भी तीन और लापता मछुआरों की तलाश जारी है। भारत के मौसम विभाग (IMD) ने मछुआरों को 3 और 4 दिसंबर को समुद्र में न उतरने की सलाह दी और देश के दक्षिण तटीय भागों और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की थी।

loksabha election banner

अरब सागर में डूबी नाव

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक स्‍थित मंगलुरु तट से रवाना हुई मछुआरों की एक नाव मंगलवार को अरब सागर के गहरे पानी में डूब गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए एक टीम मौके पर पहुंच गई। इस नाव में कुल 22 मछुआरे सवार थे जिनमें से 16 को बचा लिया गया है वहीं अब तक तीन की लाश मिल चुकी है। जबकि शेष तीन मछुआरों की तलाश जारी है। मछुआरों को आदेश दिया गया है कि जब तक बचाव अभियान खत्‍म नहीं होता वे अपनी नाव को समुद्र में न उतारें।

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department, IMD) द्वारा मछुआरों को सलाह दी गई है कि आगामी 3 और 4 दिसंबर को वे समुद्र में न जाएं। मौसम विभाग ने इन दो दिनों में दक्षिणी तटों के कुछ हिस्‍सों ओर लक्षद्वीप में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

महाराष्ट्र- पालघर तट के पास 50 घंटे बाद बचाए गए 4 मछुआरे

महाराष्ट्र में पालघर तट के पास समुद्र में फंसे चार मछुआरों को करीब 50 घंटे बाद बचाया गया। वे मछली पकड़ने वाली अपनी नौका यान के इंजन में गड़बड़ी और खराब मौसम के कारण समुद्र में फंस गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.