Move to Jagran APP

महिलाओं की सायबर सुरक्षा मुद्दे पर ट्विटर के अधिकारी संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित हुए

संसदीय समिति का नेतृत्व भाजपा की हिना गावित कर रही हैं।

By Nitin AroraEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 09:43 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 09:43 AM (IST)
महिलाओं की सायबर सुरक्षा मुद्दे पर ट्विटर के अधिकारी संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित हुए
महिलाओं की सायबर सुरक्षा मुद्दे पर ट्विटर के अधिकारी संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित हुए

नई दिल्ली, एजेंसी। ट्विटर इंडिया के शीषर्ष अधिकारी बुधवार को संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने महिलाओं के साथ सायबर बुलिंग और उन्हें प्रता़ि़डत करने से रोकने के लिए की गई कार्यवाई से समिति को अवगत कराया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर समिति के समक्ष प्रजेंटेंशन भी दिया।

loksabha election banner

उन्होंने महिलाओं की सायबर सुरक्षा और रक्षा सुनिश्चित करने के लिए तकनीक में किए आधुनिक परिवर्तन की भी जानकारी दी। उन्होंने प्रताड़ना के मामलों से निबटने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मैकेनिज्म के बारे में भी बताया साथ ही यह भी बताया कि किस तरह से महिलाएं इससे निबट सकती हैं। संसदीय समिति का नेतृत्व भाजपा की हिना गावित कर रही हैं। इसमें सभी सदस्य महिलाएं हैं। गुरवार को समिति के सामने फेसबुक, वाट्सएप और इंस्टाग्राम के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.