21 साल की लड़की की किडनैपिंग में नया मोड़, पुलिस जांच में हैरान करनेवाला खुलासा
महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस के सामने किडनैपिंग का एक चौंकानेवाला मामला सामने आया। इस केस की जांच के दौरान पुलिस के सामने जो सच सामने आया उसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे।
नागपुर, पीटीआइ। महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस के सामने किडनैपिंग का एक चौंकानेवाला मामला सामने आया। इस केस की जांच के दौरान पुलिस के सामने जो सच सामने आया, उसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे। लड़की के माता-पिता भी बेटी की हरकत जान दंग रहे गए, जब उन्हें उसके अफेयर का पता चला। पुलिस ने मामले की पूरी सच्चाई जानने के बाद कोई केस अभी तक दर्ज नहीं किया है। हालांकि, पुलिस चाहे तो लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर सकती है।
दरअसल, कॉलेज की एक छात्रा अपने माता-पिता के साथ नागपुर के पुलिस स्टेशन पहुंची थी। यहां लड़की ने पुलिस को बताया कि चार लोगों ने उसे किडनैप कर लिया था। जब वह कॉलेज से घर की ओर आ रही थी, तो रास्ते में एक गाड़ी उसके पास रुकी और कुछ लोग उसमें से उतरे। इन लोगों ने लड़की को गाड़ी में जबरदस्ती बिठाया और एक सुनसान जगह पर ले गए। गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुनील गांगुर्दे ने बताया कि लड़की के बयान के मुताबिक, वह किसी तरह आरोपियों के चुंगल से बचकर भागने में कामयाब हो गई।
इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि पुलिस ने सरेआम किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई थी, मामला गंभीर लग रहा था। इसलिए हमने तुरंत इस मामले में एक्शन लिया। लड़की को हम उस जगह पर ले गए, जहां किडनैप कर उसे ले जाया गया था। लेकिन वहां पहुंचकर हमें यह अहसास हुआ कि लड़की का बयान मौजूदा सच्चाई से कुछ मेल नहीं खा रहा है। ऐसे में लड़की हमारे शक के दायरे में आ गई। उन्होंने बताया कि ऐसे में हमने दूसरे एंगल से जांच करनी शुरू की। हमने लड़की के कॉलेज के पास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। सीसीटीवी फुटेज देखकर हमारे पैरों तले से जमीन खिसक गई और पूरा मामला साफ हो गया।
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा था कि बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा एक जवान लड़के साथ एक मोटरसाइकिल पर बैठकर जा रही है। लेकिन लड़की ने पुलिस को बताया था कि उसे एक कार में किडनैप किया गया था। इसके बाद पुलिस ने लड़की के सामने सारे सबूत रखे और सख्ती से पूछताछ की। फिर लड़की ने बताया कि उसे अपनी किडनैपिंग की झूठी कहानी रची थी। किसी ने उसे किडैपन नहीं किया था। दरअसल, लड़की कॉलेज खत्म होने के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ वाकी चली गई थी, ये जगह नागपुर सिटी से बाहर है। शाम को लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने उसे घर के नजदीक छोड़ दिया। यहां से आने में लड़की को काफी देर हो गई थी। लड़की को लगा कि घरवाले अब उसे डांटेंगे, क्योंकि वह इजाजत लेकर नहीं गई थी।
ऐसे में लड़की ने घरवालों के सामने अपनी किडनैपिंग की झूठी कहानी बनाई। लड़की को लगा कि इससे मामला रफा-दफा हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। माता-पिता लड़की को पुलिस स्टेशन केस दर्ज कराने लग गई। पुलिस ने जांच की तो, पूरा मामला सामने आ गया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है।