Move to Jagran APP

इस बार यशवंत सिन्‍हा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, यूं कर दी तुगलक से तुलना

नोटबंदी को लेकर यशवंत सिन्‍हा हाल ही में कई मौकों पर सरकार पर हमला बोलकर विवादों में घिरे थे। अब उन्‍होंने पीएम मोदी पर तंज कसा है।

By Pratibha KumariEdited By: Published: Wed, 15 Nov 2017 11:43 AM (IST)Updated: Wed, 15 Nov 2017 12:00 PM (IST)
इस बार यशवंत सिन्‍हा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, यूं कर दी तुगलक से तुलना
इस बार यशवंत सिन्‍हा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, यूं कर दी तुगलक से तुलना

अहमदाबाद, पीटीआई। नोटबंदी के मुद्दे पर वित्‍त मंत्री अरुण जेटली पर हाल ही में कई बार हमला बोलने वाले वरिष्‍ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्‍हा ने इस बार पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। नोटबंदी के फैसले पर तंज कसते हुए उनकी तुलना मोहम्‍मद बिन तुगलक से कर दी है।

पीएम मोदी की आलोचना करते हुए सिन्‍हा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि 700 साल पहले 14वीं सदी के दिल्ली सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक ने भी नोटबंदी की थी। उन्‍होंने कहा, 'बहुत सारे ऐसे शंहशाह (राजा) हुए हैं, जो अपनी मुद्रा लेकर आए। कुछ ने नई मुद्रा को चलन में लाने के साथ-साथ पहले वाली मुद्रा का भी चलन जारी रखा, लेकिन 700 साल पहले एक शहंशाह मोहम्मद बिन तुगलक था जो नई मुद्रा लेकर आया और पुरानी मुद्रा के चलन को समाप्त कर दिया। इसलिए हम कह सकते हैं कि 700 साल पहले भी नोटबंदी हुई थी।' सिन्‍हा ने यह भी दावा किया कि इससे अर्थव्‍यवस्‍था को  3.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि 14वीं शताब्दी में कम समय तक दिल्ली की गद्दी पर राज करने वाला तुगलक अपने विवादित फैसलों के लिए जाना जाता है। जैसे कि उसने अपनी सल्तनत की राजधानी दिल्ली से दौलताबाद कर दी थी। इसके अलावा उसने ही मानक करंसी की शुरुआत की थी। पहले सोने और चांदी के सिक्के ही चलते थे, लेकिन तुगलक ने तांबे के सिक्कों का चलन शुरू किया था।

सिन्‍हा को 'लोकशाही बचाओ अभियान' के तहत यहां कार्यकर्ताओं के एक समूह द्वारा नोटबंदी और जीएसटी पर अपने विचारों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्‍होंने दावा किया कि देश की सबसे बड़ी समस्‍या बेरोजगारी है। उन्‍होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में अर्थव्‍यवस्‍था के लिए कुछ करने का समय तेजी से निकलता जा रहा है।

.


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.