Move to Jagran APP

रूस में 24 जून को द्वितीय विश्व युद्ध की जीत की 75वीं वर्षगांठ के लिए सोमवार को रवाना होंगे राजनाथ सिंह

रूस की राजधानी मास्को में एक भव्य विक्टरी-डे-परेड 24 जून को होगा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मास्को रवाना होंगे।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 20 Jun 2020 08:40 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2020 01:44 PM (IST)
रूस में 24 जून को द्वितीय विश्व युद्ध की जीत की 75वीं वर्षगांठ के लिए सोमवार को रवाना होंगे राजनाथ सिंह
रूस में 24 जून को द्वितीय विश्व युद्ध की जीत की 75वीं वर्षगांठ के लिए सोमवार को रवाना होंगे राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, एएनआइ। रूस में 24 जून को द्वितीय विश्व युद्ध की जीत की 75वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर रूस की राजधानी मास्को में एक भव्य विक्टरी-डे-परेड का आयोजन किया है। इस परेड का आयोजन पहले 9 मई को होना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी तारीख आगे की गई। इस अवसर भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेना हिस्सा लेगी। इसके लिए त्रि-सेवा यानी भारत की तीनों सेना के सदस्यों को शुक्रवार को मास्को के लिए रवाना किया गया है। वहीं इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मास्को रवाना होंगे।

loksabha election banner

24 जून को रेड स्कवायर पर होगा आयोजन

रक्षा मंत्रालय के IHQ, सेना  के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय ने ट्वीट कर बताया कि इंडियन आर्म्ड फोर्स के ट्राई सर्विस कंसेट में 75 कर्मियों को शामिल किया है, जो कि मास्को में एक भव्य विक्टरी-डे-परेड की 75वीं वर्षगांठ में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। यह टुकड़ी 24 जून को रेड स्कवायर(RedSquare) पर मार्च केरगी। और कोरोना वायरस की चुनौतियों का प्रशिक्षण लेगी। 

कर्नल रैंक के अधिकारी करेंगे नेतृत्व

सेना ने कहा कि त्रिकोणीय सेवा दल का नेतृत्व एक कर्नल रैंक के अधिकारी द्वारा किया जाएगा और इसमें तीनों सेवाओं के सभी रैंकों के 75 जवान शामिल होंगे। रूस की तास (TASS) समाचार एजेंसी के अनुसार, कोरोनोवायरस महामारी के कारण रूस ने अपनी सैन्य परेड को 9 मई को मॉस्को के रेड स्क्वायर पर स्थगित कर दिया, जो कि अब 24 जून को आयोजित होगी। 

26 मई को राष्ट्रपति ने नई तिथि का किया था एलान

26 मई को रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ एक वीडियो सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की कि विजय परेड 24 जून को मॉस्को के रेड स्क्वायर पर आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस वक्त पूरी दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है। ऐसे में रूस में भी कोरोना संकट बना हुआ है। यहा पर पर लगातार संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इंसान से इंसान को होने वाले इस वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.