बिहार-असम-पश्चिम बंगाल समेत समूचे पूर्वोत्तर भारत में भूकंप से हिली धरती
समूचे पूर्वोत्तर भारत के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 दर्ज की गई है।
नई दिल्ली। भूकंप के झटके से समूचा पूर्वोत्तर भारत का इलाका हिल उठा। उत्तरी भारत के जिन राज्यों में भूकंप का असर देखने को मिला है वो हैं- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम। जबकि, पड़ोसी देश म्यांमार में भूकंप का केन्द्र था।
उत्तर व दक्षिण बंगाल में भूकंप के झटके महसूस हुए
पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बुधवार की दोपहर 4 बजकर 6 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तर और दक्षिण बंगाल के मालदा, जलपाईगुड़ी, वीरभूम, नदिया, जलापाईगुड़ी के साथ कोलकाता व इसके आसपास में ये भूकंप झटके महसूस हुए। भूकंप के चलते कोलकाता में मेट्रो सेवाएं रोकनी पड़ी तो वहीं कई जगहों पर कार्यालय बंद करने पड़े।
Quake measuring 6.8 on Richter Scale hits Myanmar. Tremors felt in northeast, West Bengal and Bihar.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2016
इससे पहले 5 अप्रैल और 12 मार्च 2016 में भी पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता काफी अधिक थी और यह पांच सेकेंड तक स्थायी थी। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र स्थल म्यांमार था तथा इसकी तीव्रता रेक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई। फिलहाल, भूकंप से किसी के जानमाल के नुकसान की कोई ख़बर नहीं है।
बिहार सहित पूर्वी भारत के कई राज्यों में डोली धरती, घरों से बाहर आए लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भूकंप के चलते म्यांमार के बड़े शहर यांगून और वहां के अन्य शहरों की इमारतें भी हिल उठी। भूकंप का असर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक, पूर्वी म्यांमार, पश्चिमी म्यांमार और बांग्लादेश में भी देखने को मिला।