Move to Jagran APP

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के पार, 24 घंटे में 83 की मौत, 2,487 नए केस

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या 13 सौ के पार पहुंच गई है जबकि 40 हजार से ज्‍यादा केस सामने आए हैं। जानें देश के बाकी राज्‍यों में क्या हैं हालात...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 07:38 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2020 06:52 AM (IST)
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के पार, 24 घंटे में 83 की मौत, 2,487 नए केस

नई दिल्ली, जेएनएन। कुछ राज्यों में बढ़ते मामलों के चलते देश में कोरोना की स्थिति गंभीर होती जा रही है। महाराष्ट्र और गुजरात के साथ ही तमिलनाडु और पंजाब में नए मामलों में तेज वृद्धि हो रही है। रविवार को महाराष्ट्र में 678 मामले सामने आए वहीं, 27 लोगों की जान चली गई, जबकि गुजरात में जहां 374 नए केस मिले व 28 लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु में 266 और पंजाब में 150 नए मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 83 लोगों की मौत हुई है और 2,487 नए मामले मिले हैं जिसके साथ मरने वालों की संख्या 1,306 और संक्रमितों की संख्या 40,263 हो गई है। 

loksabha election banner

धारावी ने बढ़ाई चिंता

महाराष्ट्र में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं और सबसे चिंता की बात है कि महानगर की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में कोरोना तेजी से फैल रहा है। रविवार को धारावी में 94 नए मामले सामने आए और दो व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक यहां 590 संक्रमित पाए गए हैं और 20 लोगों की जान जा चुकी है। अगर पूरे राज्य की बात करें तो 678 नए मामले मिले हैं और 27 लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमितों की आंकड़ा 12,974 हो गया है और 548 लोगों की अब तक जान गई है। सिर्फ मुंबई में 441 नए मामले सामने आए हैं और 21 लोगों की जान गई। मुंबई में संक्रमितों की संख्या 8,613 और 343 लोगों की मौत हुई है।

गुजरात में बेकाबू कोरोना

गुजरात में कोरोना काबू में आता नहीं दिख रहा, खासकर अहमदाबाद में स्थिति चिंताजनक बनते जा रही है। रविवार को राज्य में 374 मामले मिले, जिसमें अहमदाबाद में ही 274 मामले हैं। गुजरात में जहां 5,428 संक्रमित हैं, वहीं अहमदाबाद में इनकी संख्या 3,817 हो गई है। रविवार को 28 में से 23 मौतें अहमदाबाद में हुई हैं, जो एक दिन में मरने वालों की अब तक सबसे बड़ी संख्या है।

पंजाब-तमिलनाडु में भी हालात बिगड़े

कोरोना वायरस से अचानक से पंजाब और तमिलनाडु में हालात खराब होने लगे हैं। दोनों ही राज्यों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। रविवार को पंजाब में 150 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 1,133 हो गई, वहीं तमिलनाडु में 266 नए केस के साथ आंकड़ा 3,023 पर पहुंच गया। केरल में जरूरत पिछले कुछ दिनों से हालात पूरी तरह से काबू में है। पिछले कुछ दिनों से वहां नए मामले न के बराबर मिल रहे हैं। राज्य में अब तक 499 संक्रमित मिले थे, जिसमें से सिर्फ 95 एक्टिव केस ही रह गए हैं। हालांकि, आंध्र प्रदेश में जरूर 58 नए केस मिले हैं और मरीजों का आंकड़ा 1,583 पर पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश में भी बढ़ रहे मामले

उत्तर प्रदेश में भी नए मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। राज्य में और 139 मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 2,645 हो गई है। बिहार में 22 नए केस मिले हैं और आंकड़ा 503 पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश में नए मामलों में कमी आई है। पांच नए मामलों के साथ पीडि़तों की संख्या 2,767 हो गई है। राजस्थान में भी 71 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 2,832 हो गई है। हरियाणा में भी नए मामलों में वृद्धि हुई है। 50 नए मामले मिले हैं और मरीजों की संख्या 4,46 पर पहुंच गई है।

कुल मामलों में 111 विदेशी

समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। सर्वाधिक 548 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। राज्यों से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटे में संक्रमण से गुजरात में 28, महाराष्ट्र में 27, राजस्थान व पंजाब में तीन-तीन और उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश व तमिलनाडु में एक-एक लोगों की मौत हो गई है।

मेघालय में पाबंदियों में ढील

मेघालय सरकार ने चार मई से कई तरह की छूट देने की घोषणा की है जिसमें आंशिक रूप से कर्फ्यू हटाना भी शामिल है। हालांकि, राज्य में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक और धार्मिक सभाओं पर पाबंदी बरकरार रहेगी। यही नहीं गृह मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक, रात को सात बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।

लद्दाख में 19 नए मामले

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी संक्रमण बढ़ने लगा है। कुछ दिनों के बाद अचानक रविवार को 19 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 41 हो गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में 33 नए मामलों के साथ कोरोना पॉजिटिव के मामले 701 हो गए हैं।

आंध्र प्रदेश में 58 नए केस

आंध्र प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 58 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,583 पर पहुंच गई है। पंजाब में इस घातक बीमारी से 20 लोगों की जान गई है जबकि जम्मू-कश्मीर में आठ, केरल, बिहार और हरियाणा में चार-चार लोगों ने अपनी जान गंवाई है। झारखंड में कोविड-19 से तीन लोगों की मौत हुई है।

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 12,974

गुजरात - 5,428

दिल्ली - 4,122

मध्य प्रदेश - 2,767

राजस्थान - 2,832

तमिलनाडु - 3,023

उत्तर प्रदेश - 2,645

आंध्र प्रदेश - 1,583

तेलंगाना - 1,061

पंजाब - 1,133

बंगाल - 744

जम्मू-कश्मीर - 701

कर्नाटक - 614

केरल - 499

बिहार - 503

हरियाणा - 446

ओडिशा - 162

झारखंड - 114

चंडीगढ़ - 94

उत्तराखंड - 60

हिमाचल प्रदेश - 41

असम - 41

छत्तीसगढ़ - 43

अंडमान-निकोबार -33

लद्दाख - 41

मेघालय -12

पुडुचेरी - 9

गोवा - 7

त्रिपुरा - 4

मणिपुर - 2

मिजोरम - 1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.