मोदी सरकार किसानों की मदद के लिए लेकर आई तीन बिल, कांग्रेस ने जताया विरोध
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा कि किसानों की मदद के लिए मोदी सरकार संसद में तीन बिल लेकर आई है।
नई दिल्ली, एएनआइ। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा कि किसानों की मदद के लिए मोदी सरकार संसद में तीन बिल लेकर आई है। नड्डा ने कहा कि किसानों के उत्पाद बेचने में मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस पार्टी इन सभी बिलों को विरोध कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस इन बिलों का विरोध कर रही है। साथ ही कांग्रेस किसानों को गुमराह भी कर रही है।
किसानों को ध्यान में रखते हुए लाए गए तीन बिल
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि किसानों को ध्यान में रखते गुए पार्लियामेंट में तीन बिल लाए गए हैं। उन्होने आगे कहा कि इनमें से आवश्यक वस्तु अधिनियम (संसोधन) बिल 2020 लोकसभा में चर्चा के बाद पारित हो गया है। इसी के साथ किसान उत्पाद व्यापार और व्यवसाय एक्ट कृषि सेवाओं पर किसान (सशक्तीकरण और संरक्षण) और मूल्य आश्वासन समझौता बिल भी पारित हुए हैं। ये तीनों ही बिल क्रांतिकारी हैं। ये तीनों बिल जिनपर लोगसभा और राज्यसभा में चर्चा की जा रही है। ये तीनों ही बिल दूर की दृष्टि वाले हैं।
कृषि में निवेश बढ़ाने के लिए ये तीनों बिल बहुत महत्वपूर्ण: जे पी नड्डा
उन्होंने आगे कहा कि कृषि क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने में ये तीनों बिल बहुत ही महत्वपूर्ण और लाभकारी होंगे। किसानों के उत्पाद का दाम बहुत तेजी से आगे बढ़ाने वाले ये तीनों बिल रहने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020 को मंगलवार को मंजूरी दे दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि ये बिल अनाज, तिलहन, खाद्य तेल, प्याज और आलू को आवश्यक वस्तुओं की सूची से हटाने का प्रावधान करते है।
ये भी पढ़ें: कोयम्बटूर- पीएम मोदी के 70 वें जन्मदिन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर में चढाए 70 किलो लड्डू