Move to Jagran APP

बड़े दिलवाले : जिन्‍होंने दान कर दी अपनी सारी संपत्ति

हाल ही में ऐपल के सीईओ टिम कुक ने अपनी सारी संपत्ति दान करने की घोषणा की है। फॉर्च्‍युन मैगजीन ने इस दान को किसी तकनीकी कंपनी के प्रमुख द्वारा किए गए सबसे बड़े दान की संज्ञा दी है। दरअसल, कुक अपनी 785 मिलियन डॉलर की संपत्ति दान करने की

By manoj yadavEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2015 12:55 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2015 02:14 PM (IST)
बड़े दिलवाले : जिन्‍होंने दान कर दी अपनी सारी संपत्ति

मल्टीमीडिया डेस्क। हाल ही में ऐपल के सीईओ टिम कुक ने अपनी सारी संपत्ति दान करने की घोषणा की है। फॉर्च्युन मैगजीन ने इस दान को किसी तकनीकी कंपनी के प्रमुख द्वारा किए गए सबसे बड़े दान की संज्ञा दी है। दरअसल, कुक अपनी 785 मिलियन डॉलर की संपत्ति दान करने की योजना बना रहे हैं।

loksabha election banner

इसकी शुरुआत की थी बिल और लिंडा गेट्स ने जिन्होंने सबसे पहले अपनी संपत्ति दान की थी और 5-प्लेज (5 प्रतिज्ञा) मुहिम शुरू की थी। इसके तहत धनकुबेरों को समाज के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

तो आइए जानते हैं, दुनिया के कुछ ऐसे ही बड़े दिलवाले रईसों को, जिन्होंने 5 प्लेज से प्रभावित होकर अपनी संपत्ति दान करना तय किया है।

बिल गेट्स : बिल गेट्स और उनकी पत्नी लिंडा गेट्स ने अपनी सारी संपत्ति दान कर दी है।

वॉरेन बफे : 9 दिसंबर 2010 को दुनिया के शीर्ष निवेशक बफे ने भी अपनी संपत्ति दान कर दी थी।

जिम और एलिस वाल्टन : वॉलमार्ट चेन के मालिक ने भी गेट्स और बफे के नक्शे कदमों पर चलते हुए अपनी संपत्ति दान कर दी है।

मार्क जुकरबर्ग : फेसबुक के संस्थापक जुकरबर्ग भी अपनी संपत्ति दान करने वाले हैं। वो अपनी कंपनी में केवल एक डॉलर प्रति माह का वेतन लेते हैं।

कार्ल इकैन : अरबपति निवेशक और कार्यकर्ता कार्ल ने भी अपनी संपत्ति दान की है।

शेरिल सैंडबर्ग : फेसबुक की सीईओ ने 5 प्लेज को अपनाते हुए संपत्ति दान करने की घोषणा की है। इसके पहले सर्वेमंकी के सीईओ और शेरिल के पति डेविड गोल्डबर्ग भी ऐसा करने की घोषणा कर चुके हैं।

माइकल ब्लूमबर्ग : न्यूयॉर्क सिटी के पूर्व मेयर और ब्लूमबर्ग के सीईओ माइकल ने भी अपनी संपत्ति दान करने की घोषणा की है।

एलन मस्क : टेस्ला मोटर्स के सीईओ एलन ने भी अपनी संपत्ति दान करने की प्रतिज्ञा की है।

इन सबसे अलावा डाएन वोन फर्स्टनबर्ग और उनके पति बैरी चार्ल्स डिलर, टी. बून पिकेंस, मीडिया मुगल टेड टर्नर, लैरी एलिसन (सीईओ, ऑरेकल) और जॉर्ज सोरोस (हेज फंड मैनेजर) ने भी अपनी संपत्ति दान करने की प्रतिज्ञा की है।

तस्वीरों से जानें, जो जवानी में ही गुजर गए सितारे

पढ़ेंः डायनासोर को मारने के आरोप में थाने में पहुंचा बच्चा

साभार-नई दुनिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.