Move to Jagran APP

Rising Prices of Petroleum Product: पेट्रो कीमतों पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, भाजपा बोली- अपने राज्यों में घटाए वैट

पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए गुजरात दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 150 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 11:07 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 11:21 PM (IST)
Rising Prices of Petroleum Product: पेट्रो कीमतों पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, भाजपा बोली- अपने राज्यों में घटाए वैट
पेट्रो कीमतों पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, भाजपा बोली- अपने राज्यों में घटाए वैट। फाइल फोटो।

नई दिल्ली, एजेंसी। पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 150 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। दूसरी ओर भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस से कहा कि लोगों को राहत देने के लिए वह अपने पार्टी शासित राज्यों में पेट्रोलियम पदार्थो पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी करे।

loksabha election banner

कांग्रेस नेतृत्व के आहान पर विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैलगाड़ी खींची, घोड़ा गाड़ी पर सवारी की, नुक्कड़ नाटक किए, रस्सी के जरिये कार खींची और कार में आग भी लगा दी। इस दौरान पार्टी नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर सवाल किया, 'भाजपा आखिर कितना लूटेगी। जीडीपी गिर रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है और ईंधन के दाम आसमान छू रहे हैं। कितने और तरीकों से भाजपा देश को लूट रही है।' प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा ईंधन की बढ़ती कीमतों और मुद्रास्फीति ने पहले से महामारी का सामना कर रहे लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है और देश के लोग मोदी निर्मित आपदा से पीडि़त हैं। पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, 'महामारी के दौरान, मोदी सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर 2.74 लाख करोड़ रुपये का कर एकत्रित किया है।'

जवाब में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस शासित राजस्थान उन राज्यों में शुमार है जहां पेट्रोल और डीजल पर सर्वाधिक वैट है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में डीजल पर 26 प्रतिशत वैट है, जबकि गुजरात में यह 20.02 प्रतिशत है। इसी प्रकार राजस्थान में पेट्रोल पर 36 प्रतिशत वैट है, जबकि हरियाणा में यह दर 16.06 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, 'ईंधन की अंतरराष्ट्रीय कीमतें अपनी जगह पर हैं। जो लोग हमसे सवाल कर रहे हैं, उन्हें अपने राज्यों में वैट कम करना चाहिए। लोगों को राहत मिलेगी। संवेदनशीलता जरूरी है।'

भाजपा नेता ने कहा कि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होती हैं, भारत में भी पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में कमी की जाती है। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के 2012 के उस बयान की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि जब लोग 20 रुपये की आइसक्रीम खरीदकर खा सकते हैं तो वह पेट्रोल-डीजल भी खरीद सकते हैं।-


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.